Indian Democracy Black Day: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के सांसदों को चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से जंतर-मंतर की ओर जाते समय रोकने और पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए नासिक शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से 8 अक्टूबर को ‘भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस’ मनाया गया।
नासिक कांग्रेस शहर अध्यक्ष निलेश (बबलू) खैरे के नेतृत्व में पुराना नासिक स्थित शालिमार चौक में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा, शिवाजी रोड पर केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी तथा इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ पुलिस ने अमानवीय व्यवहार किया और लाठीचार्ज किया।
नासिक शहर कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि विपक्ष के नेता और जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों पर किया गया हमला भारतीय संविधान पर हमला है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा चुनाव व्यवस्था की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बहाल करने की मांग को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रखने की बात भी इस अवसर पर कही गई।
प्रदर्शन के दौरान ‘ज्ञानेश कुमार कहाँ मिलेंगे, भाजपा के दफ्तर में चोर कहाँ मिलेंगे, भाजपा के दफ्तर में, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो वोट चोर, गद्दी छोड़ भारतीय संविधान की जय डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जय जैसे नारों से परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रा. ज्ञानेश्वर गायकवाड, राजीव गांधी पंचायत राज के प्रदेशाध्यक्ष अविनाश उमणकर, पूर्व नगरसेवक रमेश जाधव, उल्हास सातभाई, उद्धव पवार, विक्रांत वावरे, महिला अध्यक्ष स्वाती जाधव, अनुसूचित जाति विभाग के शहराध्यक्ष ज्ञानेश्वर काले, युवक कांग्रेस अध्यक्ष जयेश पोकले, गौरव सोनार, ओबीसी विभाग के शहराध्यक्ष सुदेश मोरे, मध्य ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर अत्तार, सिडको ब्लॉक अध्यक्ष भारत पाटील, पंचवटी ब्लॉक अध्यक्ष अभिजित राऊत, अरुण दोंदे मौजूद थे।
इसके अलावा सोशल मीडिया शहराध्यक्ष हर्षल पवार, संदीप वाघ, वृंदा शेरे, मंगेश लहांमगे, विलास निकुंभ, मुश्ताक कुरेशी, दत्तात्रय सोनवणे, शंकर जाधव, राजेंद्र मोकल, सोमनाथ मोहिते, इसाक कुरेशी, शशी शिंदे, गुड्डी आबा, डॉ.सुचेता बच्छाव, संजय पवार, साजिद खान, कैलास कडलग, प्रवीण काटे, संतोष कस्तुरे, भालचंद्र पाटील, अनिल बहोत, गोकुल राव, आदिनाथ नागरगोजे, एडवोकेट सूरज चव्हाण, एडवोकेट कोणाक कोठारी, स्वप्नील पिसे, अमोल सोनवणे, गोरख सालवे सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।