INDIA Bloc Protest Live: SIR पर विपक्ष का हल्लाबोल जारी, राजघाट के लिए रवाना हुए इंडिया गठबंधन के सांसद

INDIA Bloc Protest: CEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन आज भी जारी रहेगा। इंडिया गठबंधन के सांसद राजघाट तक मार्च करेंगे। शाम 5 बजे कांस्टीट्यूशन क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।
india bloc protest
SIR पर विपक्ष का हल्लाबोलSource- IANS

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ विपक्ष लगातार हमलावर है। विपक्ष का प्रदर्शन आज भी जारी रहेगा। इंडिया गठबंधन के सांसद राजघाट की तरफ मार्च करेंगे। उसके बाद कांस्टीट्यूशन क्लब में करीब शाम 5:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का कार्यक्रम रखा गया है। दिल्ली में इंडिया गठबंधन के जो भी सांसद उपलब्ध रहेंगे मार्च में शामिल होंगे।

राहुल गांधी ने ममता-उद्धव और तेजस्वी को फोन कर दिल्ली बुलाया, आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से फोन पर बात कर उन्हें दिल्ली बुलाया है। इंडिया गठबंधन के प्रमुख सदस्यों के साथ ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी प्रदर्शन को और प्रभावी बनाने की योजना बनाई जा रही है।

हमें विरोध प्रदर्शन करने से रोका जा रहा- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमें विरोध प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है। हम शांतिपूर्ण तरीके से धरना देना चाहते हैं। लगभग 300 सांसद प्रदर्शन करना चाहते हैं। हमारे लोगों पर हमला किया गया। मोदी, शाह और ज्ञानेश ने देश को कब्जे में लिया है। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गारंटी दी गई है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com