नासिक: 11 अक्टूबर को सरपंच महासंवाद; CM फडणवीस करेंगे समृद्ध पंचायत राज 2.0 का शुभारंभ, बनेगा पानी का रोडमैप

Nashik Water Planning Panchayat Raj 2.0: 11 अक्टूबर को सरपंच महासंवाद सम्मेलन होगा। CM फडणवीस की मौजूदगी में समृद्ध पंचायत राज 2.0 की शुरुआत और जल नियोजन, भूजल संरक्षण व वॉटर बजट पर मंथन होगा।
Nashik Samruddha Panchayat Raj Launch
नासिक समृद्ध पंचायत राज लॉन्चसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Nashik Samruddha Panchayat Raj Launch: राज्य में सूखे की स्थिति को देखते हुए 11 अक्टूबर को नासिक में सरपंच, ग्रामीणों, ग्राम सेवकों और जनप्रतिनिधियों का महासंवाद सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान 2.0 की शुरुआत होगी। सम्मेलन में जल नियोजन, जल संचयन, भूजल संरक्षण और वॉटर बजट पर रणनीति तैयार की जाएगी।

समृद्ध पंचायत राज का शुभारंभ

नासिक, राज्य में सूखे की स्थिति को देखते हुए ग्राम विकास एवं पंचायत राज विभाग की ओर से 11 अक्टूबर को नासिक के मोदी ग्राउंड पर सरपंच, ग्रामीणों, ग्राम सेवकों और जनप्रतिनिधियों का महासंवाद सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में होने वाले इस सम्मेलन की तैयारियों का ग्राम विकास मंत्री जयकुमार गोरे ने जायजा लिया।

मंत्री गोरे ने मोदी ग्राउंड का निरीक्षण कर आयोजन स्थल पर व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमकार पवार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पानी के लिए बनेगा दीर्घकालीन प्लान

सम्मेलन का मुख्य फोकस ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट से निपटने पर रहेगा। जल नियोजन, जल संचयन, भूजल स्तर बढ़ाने और ‘वॉटर बजट’ जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

इसका उद्देश्य केवल तत्काल राहत तक सीमित न रहकर गांवों में पानी की दीर्घकालीन उपलब्धता सुनिश्चित करना और भविष्य की जरूरतों का नियोजन करना है। सरपंचों और ग्राम सेवकों को स्थानीय स्तर पर जल संकट से निपटने के ठोस उपायों की जानकारी भी दी जाएगी।

समृद्ध पंचायत राज 2.0 की शुरुआत

सम्मेलन में मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान 2.0 (2026-27) की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले आदर्श सरपंचों का सम्मान किया जाएगा।

भूजल संरक्षण, उपलब्ध जल संसाधनों के कुशल उपयोग और सूखे की स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय स्तर पर कौशल विकास को लेकर विशेष परिसंवाद भी आयोजित किया जाएगा।

Nashik Samruddha Panchayat Raj Launch
नासिक के मालेगांव डोंगराले दुष्कर्म-हत्या मामले में सुनवाई पूरी, 16 अक्टूबर को आएगा फैसला; फांसी या उम्रकैद ?

10 हजार प्रतिभागियों के पहुंचने की संभावना

आयोजकों के अनुसार, सूखे की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम का आयोजन सादगी और न्यूनतम खर्च में किया जा रहा है। इसके बावजूद सम्मेलन में करीब 10 हजार प्रतिभागियों के पहुंचने की संभावना है।

बड़ी संख्या में लोगों के आने को देखते हुए पार्किंग, सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का विशेष नियोजन किया जा रहा है। मंत्री जयकुमार गोरे ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

आयोजकों का कहना है कि सम्मेलन के जरिए सतत जल प्रबंधन और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के लिए स्थानीय स्तर पर ठोस उपायों को बढ़ावा मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com