CEC ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, सर्च कमेटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप

Supreme Court Petition: CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका में सर्च कमेटी की प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं।
cec gyanesh kumar sir case supreme court hearing
ज्ञानेश कुमार, सुप्रीम कोर्टसौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Gyanesh Kumar Appointment: सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की नियुक्तियों को चुनौती देते हुए एक याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता सूरी पाइला द्वारा दायर इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि नियुक्तियां करते समय कानून के तहत तय शर्तों का ठीक से पालन नहीं किया गया।

याचिका के अनुसार, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित मौजूदा कानून की धारा 6 के तहत, सर्च कमेटी को हर खाली पद के लिए पांच लोगों का एक पैनल तैयार करना था।

नियमों की अनदेखी का आरोप

याचिका में कहा गया है कि मार्च 2024 में चुनाव आयुक्तों के दो पद खाली थे। इसलिए, याचिकाकर्ता के अनुसार, कमेटी को 10 नामों की सिफारिश करनी चाहिए थी। हालांकि, आरोप है कि सर्च कमेटी ने केवल छह नामों की सिफारिश की।

ज्ञानेश कुमार के निलंबन से जुड़ी याचिका पर आदेश से इनकार

इससे पहले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से जुड़ी याचिकाओं पर अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया था। याचिकाओं में CEC ज्ञानेश कुमार के काम करने के तरीके और SIR प्रक्रिया से जुड़े उनके फैसलों पर सवाल उठाए गए हैं। आरोपों को लेकर अदालत में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है।

CJI सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी मोहना की पीठ ने सोमवार को याचिकाओं पर सुनवाई की थी। पीठ ने इस मामले को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक और याचिका के साथ जोड़ा था।

cec gyanesh kumar sir case supreme court hearing
दिल्ली के बाद पटना में CEC के खिलाफ रण! तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, बिहार पुलिस ने बढ़ाई मुस्तैदी

देशभर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन

देशभर में SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस नेता SIR में कथित गड़बड़ियों और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज देशभर में ब्लैक डे मना रहे है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं को कनॉट प्लेस में एक रेस्तरां में दोपहर का भोज का निमंत्रण दिया है। उन्होंने बताया कि दोपहर के भोजन के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा सकता है।

cec gyanesh kumar sir case supreme court hearing
INDIA ब्लॉक के नेता कल राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात, राहुल-खरगे-ममता और अखिलेश को मिली अनुमति

लंच के बाद प्रदर्शन की संभावना

सूत्रों के अनुसार विपक्षी सांसद और नेता दोपहर करीब 1 बजकर 45 मिनट पर कनॉट प्लेस स्थित मोएट्स रेस्तरां में भोज करेंगे और इस दौरान विपक्षी दलों के सांसदों के बीच निर्वाचन आयोग मामले में आगे की रणनीति को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com