रोबोसर्ज 25 : पहली रोबोटिक सर्जरी परिषद संपन्न 
नागपुर

रोबोसर्ज 25 : जीएमसीएच में पहली राष्ट्रीय रोबोटिक सर्जरी परिषद संपन्न

Robosurge 25 Nagpur: नागपुर जीएमसीएच में आयोजित ‘रोबोसर्ज 25’ राष्ट्रीय रोबोटिक सर्जरी परिषद सफलतापूर्वक संपन्न। विशेषज्ञों ने स्वदेशी रोबोटिक तकनीक और टेलिसर्जरी की प्रगति पर चर्चा की।

आंचल लोखंडे

GMCH Nagpur Robotic : शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में पहली बार आयोजित ‘रोबोसर्ज 25’ राष्ट्रीय रोबोटिक सर्जरी परिषद सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जनरल सर्जरी विभाग की पहल पर आयोजित इस परिषद का उद्देश्य भारत में रोबोटिक सर्जरी, टेलिसर्जरी और स्वदेशी रोबोटिक तकनीक को गति देना था। परिषद में देशभर से प्रतिष्ठित विशेषज्ञ, वरिष्ठ शल्य चिकित्सक तथा युवा प्रशिक्षुओं सहित 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एसएसआई मंत्रा रोबोटिक सर्जरी सिस्टम के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. सुधीर श्रीवास्तव थे। उन्होंने ‘दृष्टि से वास्तविकता तक  भारत का स्वदेशी रोबोटिक सर्जरी प्लेटफॉर्म’ विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि कैसे भारतीय नवाचार आज विश्व में अपनी विशेष पहचान बना रहा है। परिषद के दौरान रेसिप्रोकल टेलिसर्जरी सत्र और लाइव सर्जरी का प्रदर्शन भी किया गया। युवा सर्जनों को विभिन्न उन्नत रोबोटिक प्रणालियों पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

रोबोसर्ज 25 : पहली रोबोटिक सर्जरी परिषद संपन्न

जीएमसीएच के अधिष्ठाता (डीन) डॉ. राज गजभिये ने ‘सरकारी अस्पतालों में एक टिकाऊ रोबोटिक कार्यक्रम कैसे विकसित करें’ विषय पर मार्गदर्शन किया। उनके नेतृत्व में जीएमसीएच, स्वदेशी रोबोटिक सर्जरी प्रणाली स्थापित करने वाला देश का पहला सरकारी अस्पताल बन चुका है। साथ ही, उन्होंने एमयूएचएस नाशिक से संबद्ध रोबोटिक सर्जरी फेलोशिप प्रोग्राम भी शुरू किया है, जिससे युवा सर्जनों के लिए प्रशिक्षण के नए अवसर खुले हैं।

विशेषज्ञों की रहे उपस्थिति

इस परिषद में देश के अग्रणी रोबोटिक सर्जन शामिल हुए, जिनमें प्रमुख हैं

  • डॉ. विजय बढा, डॉ. शैलेश पुणतांबेकर, डॉ. मुफ्फजल लडकावाला, डॉ. निधि नैय्यर,
  • डॉ. मगन मेहरोत्रा, डॉ. लीना मेहरोत्रा, डॉ. ज्ञानचंद, डॉ. अमिताभ सिंह,
  • डॉ. प्रिया भवे, डॉ. टी.बी. युवराजा, डॉ. सरवन राजामणिकम, डॉ. अजय भांडारवार,
  • डॉ. सुधीर रावल, डॉ. चंद्रमोहन वड्डी, डॉ. सुरेंद्र दब्बास, डॉ. गिरीश बक्षी,
  • डॉ. आशीष खन्ना, डॉ. अंशुमाला कुलकर्णी, डॉ. ललित मलिक,
  • डॉ. हरीश बदामी और डॉ. हिमांशु शुक्ला।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न