यश राठौड़ (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

Ranji Trophy: यश का प्रहार, आंध्र बेबस! 176 गेंदों में 12 चौकों से यश राठौड़ ने विदर्भ की पारी को दी नई जान

Ranji Trophy Report Day 1: यश राठौड़ ने जड़ा शानदार शतक, आंध्र के खिलाफ संकट से उबरी विदर्भ की टीम। पहले दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ 267/7। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

प्रिया जैस

Vidarbha vs Andhra: रणजी ट्रॉफी के दूसरे सत्र में गुरुवार से विदर्भ ने अनंतपुर क्रिकेट स्टेडियम में आंध्र क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत की। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी विदर्भ क्रिकेट टीम की पारी लड़खड़ाती दिखी और शुरुआती ओवरों में लगातार विकेट गिरने से स्कोरबोर्ड पर दबाव बन गया।

हालांकि, मध्यक्रम में आए यश राठौड़ ने संयम और आक्रामकता का शानदार संतुलन दिखाकर एक छोर संभाल लिया और नाबाद 104 रन की जुझारू शतकीय पारी खेली। इसकी बदौलत विदर्भ ने दिन का खेल समाप्त होने तक 81 ओवर में 267/7 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर लिया।

यश राठौड़ की नाबाद पारी विदर्भ को बढ़त की ओर ले जाती दिख रही है। दूसरे दिन विदर्भ की कोशिश स्कोर को 300 के पार ले जाने की होगी, जबकि आंध्र प्रदेश जल्दी विकेट निकालकर वापसी करना चाहेगा। एलीट डिवीजन ग्रुप-A में विदर्भ 25 अंकों (5 मैच, 3 जीत) के साथ शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि आंध्र प्रदेश 22 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।...

यश का शानदार शतक

104* रन 176 गेंद 12 चौके 59.09 स्ट्राइक रेट

खराब शुरुआत, टॉप ऑर्डर नाकाम

टॉस जीतने के बावजूद विदर्भ की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 45 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद लौटे सलामी बल्लेबाज अथर्व तायड़े (13), अमन मोखाड़े (21) और रविकुमार समर्थ (9) ठोस शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे। माना जा रहा है कि व्हाइट बॉल से रेड बॉल में बदलाव का असर बल्लेबाजों पर दिखा।

चोट के बाद वापसी, दानिश खाता नहीं खोल सके

चोट से उबरकर रणजी के दूसरे सत्र में लौटे दानिश मालेवार पहली पारी में प्रभाव नहीं छोड़ सके और शून्य पर पवेलियन लौट गए। उन्हें राजू ने रेड्डी के हाथों कैच कराया। विदर्भ ने मुकाबले में तीन बदलाव किए। ध्रुव शोरे, अक्षय वाडकर और यश ठाकुर की जगह दानिश मालेवार, रोहित बिनकर और आदित्य ठाकरे को टीम में शामिल किया।

रोहित बिनकर के साथ अहम साझेदारी

रणजी ट्रॉफी में पदार्पण कर रहे रोहित बिनकर (37) और यश राठौड़ के बीच चौथे विकेट के लिए 93 रन की समझदारी भरी साझेदारी ने विदर्भ की वापसी की नींव रखी। 47वें ओवर में रोहित बिनकर के आउट होने के बाद दर्शन नालकंडे (36) ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 6 चौके जड़े। दर्शन के आउट होने के साथ 232 रन पर सातवां विकेट गिरा। इसके बाद नचिकेत भूते (25*) ने यश राठौड़ के साथ पारी संभाली और दिन का खेल खत्म होने तक दोनों नाबाद रहे।

आंध्र के गेंदबाज कलींदिदी राजू चमके

आंध्र प्रदेश की ओर से राइट-आर्म मीडियम पेसर कलींदिदी राजू सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने शुरुआती चारों विकेट झटके और विदर्भ को बड़े स्कोर से रोके रखा। राजू ने 16 ओवर में 51 रन दिए।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- माफ नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला