PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला

WhatsApp Diwali Bonus Scam: दिवाली में हर कोई बोनस पाकर खुश हो जाता है। ऐसे में WhatsApp पर हो रहे इस स्कैम का गलती से भी शिकार मत हो जाइएगा।
WhatsApp Diwali Bonus Scam
दिवाली बोनस के नाम पर ठगीसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • PM मोदी नहीं दे रहे हैं WhatsApp पर Diwali Bonus

  • भूलकर भी ठगी का शिकार न बनें।

  • अपना OTP, UPI PIN या बैंक संबंधित जानकारी साझा न करें।

PM Modi On Diwali Bonus: दिवाली पर हर कर्मचारी को बोनस दिया जाता है। ऐसे में लोगों के साथ WhatsApp Scam करना आसान हो गया है। इसी चीज का फायदा उठाकर कुछ स्कैमर WhatsApp पर फ्रॉड मैसेज भेजते हैं। आपको मैसेज में कहा जाता है कि पीएम मोदी हर भारतीय को दिवाली के मौके पर 8,000 रुपए का बोनस दे रहे हैं। इस बीच भूलकर भी भेजे गए लिंक पर क्लीक मत कर दीजिएगा वरना आपका खाता सफाचट हो जाएगा।

WhatsApp Diwali Bonus Scam
मुंबई में बेस्ट कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: दिवाली पर मिलेगा ₹33,000 बोनस, 3 नवंबर को खाते में आएंगे पैसे

पीएम मोदी के नाम पर Diwali Scam

दिवाली पर 8,000 रुपए का दावा करने वाला मैसेज WhatsApp पर वायरल हो रहा है। अब प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी PIB ने इसे फेक बताया है। ठग लोगों को चकमा दे रहे हैं कि पीएम मोदी लोगों को 8,000 हजार का दिवाली बोनस दे रहे हैं। ऐसा कहकर लोगों को लिंक भेजा जा रहा है। जब आप इस लिंक पर क्लीक करोगे तो आपसे खाते से संबंधित जानकारी मांगी जाएगी। इस दौरान कई बार आपसे OTP/UPI PIN भी मांगी जाती है। ऐसे में अगर आपके पास भी कोई ऐसा मैसेज आता है तो खुश होने के बजाए तुरंत सावधान हो जाएं।

WhatsApp Diwali Bonus Scam
Google Play Store पर 5 लाख बार डाउनलोड हुआ फर्जी WhatsApp, ऐसे पहचानें असली ऐप

Diwali Bonus Scam से कैसे बचें

ध्यान रखें कि अगर आपके WhatsApp ऐप पर ये Viral Message आता है तो लिंक पर क्लीक करने से बचें। किसी को भी अपना OTP, UPI PIN या बैंक संबंधित जानकारी साझा न करें। ध्यान रखें कि सरकारी योजनाओं की जानकारी हमेशा सरकारी वेबसाइट पर ही चेक करें।

8,000 रुपए के लालच में खाता सफाचट न हो जाए, इसके लिए खुद सतर्क रहने की जरूरत है। जिस भी नंबर से ये मैसेज आए उसे रिपोर्ट करें और इस नंबर को साइबर फ्रॉड की आधिकारिक वेबसाइट National Cyber Crime Reporting Portal पर रिपोर्ट करना न भूलें।