विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में विदर्भ ने रचा इतिहास, सौराष्ट्र को हराकर पहली बार जीता खिताब

Vidarbha: विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब 2025-26 का खिताब विदर्भ ने पहली बार अपने नाम किया। हर्ष दुबे की कप्तानी में विदर्भ ने पहली बार यह खिताब जीता है। सौराष्ट्र को हराकर विदर्भ ने यह टाइटल जीता।
vidarbha winner
Published on
Updated on

Vidarbha won Vijay Hazare Trophy 2025-26: बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का खिताब विदर्भ ने जीतकर इतिहास रच दिया। विदर्भ ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विदर्भ ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। इस सीजन में विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ ने सौराष्ट्र को 38 रनों से हराकर पहली बार चैंपियन बनी।

सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अथर्व तायडे के शतक और यश राठौड़ के अर्धशतक की मदद से 8 विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए थे। विदर्भ के लिए पारी की शुरुआत करने आए अथर्व तायडे और अमन मोखाडे ने शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि, अमन 33 रन बनाकर आउट हो गए। विदर्भ को पहला झटका 80 के स्कोर पर लगा। उसके बाद यश राठौड़ ने अथर्व तायडे के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी की। इस दौरान अथर्व तायडे ने अपना शतक पूरा किया। अथर्व 128 रनों की पारी खेलकर आउट हुए।

विदर्भ ने बनाए 317 रन

213 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा। उसके बाद यश राठौड़ ने अपना अर्धशतक पूरा किया और 54 के स्कोर पर आउट हो गए। वहीं रविकुमार स्मर्थ ने 25, फैज मोहम्मद ने 19, हर्ष दुबे ने 17, नचिकेत भुते ने 8, रोहित बिनकर ने 5 और दर्शन नालकंडे ने 14 रन बनाए। सभी की मदद से विदर्भ ने 317 रन बनाए। सौराष्ट्र के लिए अंकुर पंवार ने 4 विकेट लिए थे। चेतन सकारिया और चिराग जानी ने 2-2 विकेट लिए।

279 रनों पर सिमटी सौराष्ट्र की पारी

फाइनल में बड़ी लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की टीम 48.5 ओवर में 279 रन पर सिमट गई और 38 रन से खिताब जीतने का मौका चूक गई। सौराष्ट्र की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विश्वराज जडेजा 9 और हार्विक देसाई 20 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद प्रेरक मांकड़ ने एक छोर को संभाला और शुरुआती झटके से उबारा। हालांकि, कुछ अंतराल पर सौराष्ट्र का विकेट गिरता रहा। समर गज्जर 25 और पार्श्वराज राणा 7 रन बनाकर आउट हो गए।

तीसरी बार खिताब जीतने से चूकी सौराष्ट्र

यहां से मांकड़ और चिराग जानी के बीच पांचवें विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी हुई। 88 के निजी स्कोर पर प्रेरक मांकड़ के आउट होते ही सौराष्ट्र की जीत की उम्मीदें भी धुंधली हो गई। उसके बाद चिराग जानी 64 रन बनाकर आउट होए। रूचित अहिर 21 और चेतन सकारिया 11 रन बनाकर आउट हो गए। विदर्भ के लिए यश ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9.5 ओवर में 50 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट लिए। नचिकेत भूटे ने 3, दर्शन नालकंडे ने 2, और हर्ष दूबे ने 1 विकेट लिए। सौराष्ट्र तीसरी बार खिताब जीतने का मौका चूक गई। पूर्व में टीम 2007-2008 और 2022-23 में खिताब जीत चुकी है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com