विधानभवन (फाइल फोटो) 
नागपुर

पेड़ नहीं कटेंगे...नये विधानभवन का बदलेगा डिजाइन, पर्यावरणवादियों के विरोध के चलते उठाया कदम

New Assembly Building in Nagpur: नागपुर में नए विधानभवन विस्तार की डिजाइन बदलेगी। 70 पेड़ों की कटाई पर पर्यावरणवादियों के विरोध के बाद प्रशासन पेड़ों को बचाने की कोशिश कर रहा है।

प्रिया जैस

Assembly Building Design Changes: विधानभवन के विस्तार के कार्य में अब तेजी आने की उम्मीद है। विस्तारित इमारतों के निर्माण के लिए परिसर में 70 पेड़ों को काटने का प्रस्ताव था लेकिन पर्यावरणवादियों के विरोध के चलते प्रशासन प्रयास कर रहा है कि कम से कम पेड़ों को काटना पड़े।

सूत्रों ने बताया कि इसके लिए प्रस्तावित नई इमारत की डिजाइन में कुछ बदलाव करने का विचार किया जा रहा है, ताकि पेड़ों को बचाया जा सके। विधानभवन परिसर में विधानसभा और विधान परिषद के लिए एक नई इमारत बनाई जानी है। इसके साथ ही एक सेंट्रल हॉल और 4 भव्य इमारतों का भी निर्माण प्रस्तावित है।

यह इमारत वर्तमान विधानसभा भवन के पीछे स्थित खुली जगह पर बनाई जाएगी। सभी सुविधाएं एक ही इमारत में होंगी। इस प्रस्तावित इमारत के लिए एक डिजाइन तैयार की गई है जिसके अनुसार यहां मौजूद 70 पेड़ों को काटना पड़ेगा।

हो चुकी है सुनवाई

बताते चलें कि इन पेड़ों की कटाई की अनुमति को लेकर मनपा में सुनवाई भी हो चुकी है। ये पेड़ पुराने और विशाल हैं, इसलिए इनकी कटाई का पर्यावरणवादियों द्वारा विरोध किया गया है। इसी कारण अब अधिक से अधिक पेड़ों को बचाने का प्रयास प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कम से कम पेड़ों की कटाई हो, इसके लिए इमारत की डिजाइन में ही बदलाव करने पर विचार चल रहा है। इसका उद्देश्य बड़े और पुराने पेड़ों को बचाना है और उसी दृष्टिकोण से नया डिजाइन तैयार की जाएगी।

खर्च को प्रशासनिक मंजूरी का इंतजार

प्राप्त जानकारी के अनुसार नई इमारत के निर्माण के लिए 1200 करोड़ रुपये के खर्च का खाका तैयार किया गया है। हालांकि अभी तक इस खर्च को प्रशासनिक मंजूरी नहीं मिली है। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही