धीरेंद्र शास्त्री, धार्मिक आयोजन,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

रेशीमबाग में राम कथा का भव्य समापन,धीरेंद्र शास्त्री की कथा में गूंजा भक्ति संदेश; उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Nagpur Reshimbagh Ram Katha Event: नागपुर के रेशीमबाग में राम कथा महोत्सव का भव्य समापन हुआ, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति व आस्था का अनूठा माहौल देखने को मिला।

अंकिता पटेल

Dhirendra Shastri Nagpur Event: नागपुर शहर के रेशीमबाग मैदान में आयोजित भव्य श्रीराम कथा महोत्सव का गुरुवार को समापन हुआ। श्री बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से रामकथा सुनने के लिए के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। कथा के समापन सत्र में गुरुदेव ने भक्ति का मूल मंत्र देते हुए कहा कि भगवान बाहरी वैभव या प्रभाव से नहीं, बल्कि भक्त के सच्चे भाव और निष्कपट प्रेम से ही मिलते हैं।

समापन अवसर पर लगभग डेढ़ घंटे तक दिव्य दरबार सजाया गया, जिसमें पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें आध्यात्मिक समाधान प्रदान किए, इस दौरान सामूहिक अजीं भी लगाई गई।

108 हनुमान कुंडी महायज्ञ की विधिपूर्वक पूर्णाहुति के साथ समूचा परिसर सकारात्मक ऊर्जा से भर उठा। आरती के समय हजारों भक्तों ने अपने मोबाइल टॉर्च जलाकर डिजिटल और प्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित होकर एक अलौकिक दृश्य प्रस्तुत किया।

महाराज ने शबरी के जूठे बेर, सुदामा के चावल और विदुर के घर प्रभु के आगमन के प्रसंगों के माध्यम से स्पष्ट किया कि परमात्मा को केवल हृदय का प्रेम प्रिय है। कथा के उपरांत यजमान परिवारों द्वारा गुरुस्थल पर पूजन एवं सुख-समृद्धि के लिए हवन किया गया।

श्री बागेश्वर सेवा मंडल, ओम चैरिटेबल ट्रस्ट और बागेश्वर सेवा समिति ने इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों और सेवाभावी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी धाम के सेवक गौरव बत्रा द्वारा दी गई।

भरतनाट्यम अरंगेत्रम 2 को

नागपुर, श्रीकृष्ण नृत्यालय के तत्वावधान में सुजाता सिंह का 'भरतनाट्यम अरंगेत्रम का आयोजन 2 मई को शाम 6 बजे शंकर नगर स्थित साई सभागृह में होगा। आयोजकों ने सभी नृत्य प्रेमियों से इस अवसर पर उपस्थित होने का आह्वान किया है।

iPhone 18 Pro की बिक्री से पहले दिल्ली-मुंबई में लगी लंबी कतारें, रात से स्टोर के बाहर जुटे ग्राहक; VIDEO

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा