नागपुर महापौर का चुनाव (AI generated Image) 
नागपुर

भाजपा गटनेता पर आज लगेगी मुहर! गडकरी-फडणवीस की मौजूदगी में होगा फैसला, नामांकन की तैयारी पूरी

Nagpur Mayor Election: नागपुर मनपा में महापौर और उपमहापौर चुनाव 6 फरवरी को। 2 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू। भाजपा में गटनेता चयन के लिए गडकरी-फडणवीस की बैठक।

प्रिया जैस

NMC Mayor Election: नागपुर मनपा में महापौर और उपमहापौर चुनाव को लेकर भले ही कई तरह की अटकलों का दौर जारी रहा हो किंतु अब महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की तारीख पर मुहर लग गई है। प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार अब महापौर, उपमहापौर के लिए 6 फरवरी को चुनाव होंगे जिसके लिए मनपा की ओर से विशेष सभा का आयोजन किया जाएगा।

इसी विशेष सभा में स्थायी समिति के 16 सदस्यों के नामों पर भी मुहर लगने की जानकारी सूत्रों ने दी। बताया जाता है कि महापौर और उपमहापौर पद के चुनाव को लेकर 2 फरवरी से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी जिसके लिए अब मनपा की ओर से पत्र जारी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार संभवत: मनपा 1-2 दिनों के भीतर ही इसकी सूचना तमाम राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों देगी।

आज भाजपा गट नेता पर मुहर

उल्लेखनीय है कि मनपा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद राजनीतिक दलों को गट नेता के साथ विभागीय कार्यालय में पार्टी या आघाड़ी का पंजीयन कराना अनिवार्य है। नियमों के अनुसार कांग्रेस, एमआईएम और मुस्लिम लीग की ओर से गट नेता का चयन कर विभागीय आयुक्त कार्यालय में पंजीयन कराया गया है। इसी तरह से अब भले ही देर से सही लेकिन भाजपा की ओर से भी बुधवार को गट नेता पर मुहर लगाई जाएगी जिसके बाद भाजपा भी विभागीय आयुक्तालय में गट का पंजीयन कराएगी। सूत्रों के अनुसार बुधवार को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व में पार्टी के प्रमुख लोगों की बैठक होगी जिसमें गट नेता के नाम पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

शहर अध्यक्ष के पास तैयार दस्तावेज

विभागीय आयुक्तालय में पंजीयन कराने के लिए आवश्यक दस्तावेज काफी पहले ही तैयार किए जा चुके हैं। केवल गट नेता के चयन के लिए मसला अटका हुआ है जिसके नाम पर मुहर लगते ही भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी के नेतृत्व में भाजपा पार्षद विभागीय आयुक्तालय में जाकर पार्टी का पंजीयन करेंगे।

मनपा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद 10 दिनों तक सत्तापक्ष नेता के नाम पर चल रहे सस्पेंस का बुधवार को खुलासा होने की प्रबल संभावना है। इसी बीच तमाम पदों को लेकर बुधवार को बैठक होने की भनक लगते ही ही वरिष्ठ पार्षदों ने नेताओं के माध्यम से फिल्डिंग लगाना शुरू कर दिया है। हालांकि अंतिम निर्णय तो मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सहमति से घोषित होगा लेकिन नेताओं ने भी समर्थक कार्यकर्ताओं के लिए कमर कसी हुई है।

कांग्रेस में भी शुरू हुआ मंथन

कांग्रेस के गट नेता के साथ महाविकास आघाड़ी के रूप में पंजीयन होने के बाद से ही अब मनपा से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर वरिष्ठ नेताओं के बीच मंथन शुरू हो गया है। कांग्रेस ने महापौर और उपमहापौर के चुनाव को लेकर पर्याप्त संख्याबल नहीं होने के बावजूद प्रत्याशी उतारने का मन बना लिया है। इन दोनों चुनाव में किसे उतारा जाए, इस नाम पर चर्चा की जा रही है। इसी तरह से स्थायी समिति में बतौर सदस्य भेजने के लिए भी नामों पर जल्द ही चर्चा होने की जानकारी सूत्रों ने दी।

  • नवभारत लाइव पर नागपुर से ललेंद्र करवाड़े की रिपोर्ट

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत