बुलडोजर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर में भी यूपी स्टाइल अतिक्रमण कार्रवाई, पारडी में 18 मकान ध्वस्त, जाने और कहां चला बुलडोजर?

NMC Anti Encroachment Drive: नागपुर मनपा ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पारडी में 18 मकानों को बुलडोजर से ढाया गया और महल, सीताबर्डी, दिघोरी में भी सघन अभियान चला।

गोरक्ष पोफली

Nagpur Anti Encroachment Drive: उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब नागपुर महानगर पालिका (मनपा) ने भी शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बुलडोजर नीति अपना ली है। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करने के उद्देश्य से मनपा के प्रवर्तन विभाग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को लकड़गंज जोन के पारडी परिसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए मनपा ने 18 पक्के मकानों को जमींदोज कर दिया।

पारडी में तनावपूर्ण स्थिति के बीच कार्रवाई

कार्रवाई की शुरुआत शुक्रवार सुबह लकड़गंज जोन अंतर्गत पारडी परिसर से हुई। यहाँ सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों में बाधा बन रहे 18 पक्के मकानों को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान प्रभावित लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, जिससे कुछ समय के लिए परिसर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हालांकि, पूर्व नियोजित भारी पुलिस बंदोबस्त के कारण विरोध को दबा दिया गया और दस्ते ने अपना काम जारी रखा।

महल से दिघोरी तक सघन अभियान

मनपा का दस्ता केवल पारडी तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि शहर के कई अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। भांडेवाड़ी रेलवे स्टेशन रोड, एचबी टाउन से लेकर शास्त्री नगर परिसर तक फुटपाथ पर कब्जा जमाए अवैध ठेलों और दुकानों को हटाया गया। इस दौरान बड़ी मात्रा में अतिक्रमण सामग्री और ठेले जब्त किए गए। दिघोरी और उमरेड रोड पर भी सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर लगे अवैध निर्माणों और ठेलों पर सख्त कार्रवाई की गई। शहर के हृदय स्थल सीताबर्डी मेन रोड और वैरायटी चौक पर दिनभर अभियान चलाकर फुटपाथों को खाली कराया गया।

ऐतिहासिक स्थलों के पास भी चला डंडा

गांधीबाग जोन अंतर्गत दस्ते ने संयुक्त रूप से महाल चौक, बड़कस चौक, केलीबाग रोड और कल्याणेश्वर मंदिर जैसे व्यस्त और ऐतिहासिक क्षेत्रों में कार्रवाई की। सड़कों पर अवैध रूप से रखी गई सामग्री को जब्त किया गया और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई।

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल