Nagpur Development (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नागपुर

हर विधानसभा क्षेत्र में खुलेगा महिला जिम, मॉल्स में स्तनपान कक्ष अनिवार्य: नीता ठाकरे

Women Gym Scheme: नागपुर की महापौर नीता ठाकरे ने सभी मॉल्स में स्तनपान कक्ष अनिवार्य करने, हर विधानसभा क्षेत्र में महिला जिम खोलने, हॉकर्स के लिए बाजार और झोपड़पट्टीवासियों को पट्टे देने की घोषणा की।

आंचल लोखंडे

Nagpur Development: अब नागपुर शहर के सभी मॉल्स में महिलाओं के लिए ‘हिरकणी कक्ष’ (स्तनपान कक्ष) और शौचालय बनाना अनिवार्य होगा, ताकि छोटे बच्चों के साथ आने वाली महिला खरीदारों को स्तनपान कराने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। शहर के विकास और महिला कल्याण को लेकर नवनियुक्त महापौर नीता ठाकरे ने पदग्रहण के पहले ही दिन आयोजित पत्र-परिषद में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

महापौर ने कहा कि आज महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए नागपुर शहर के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में महानगरपालिका द्वारा एक-एक महिला जिम स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही बड़ा ताजबाग और सक्करदरा के बीच पिछले कई वर्षों से लंबित स्टेडियम के निर्माण कार्य को प्रन्यास के सहयोग से पूर्ण किया जाएगा, जिससे खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिल सके।

झोपड़पट्टीवासियों को पट्टे और हॉकर्स के लिए बाजार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल पर चल रहे झोपड़पट्टीवासियों को पट्टे आवंटन के कार्य पर महापौर ने व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को मालिकाना हक दिलाना ही उनकी प्राथमिकता है। शहर में बढ़ती हॉकर्स की समस्या के समाधान के लिए मनपा की खाली जमीनों पर छोटे-छोटे बाजार विकसित किए जाएंगे, जहां हॉकर्स के बैठने की व्यवस्थित व्यवस्था होगी। वहीं, नियमों के उल्लंघन और छात्रों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए महापौर ने सख्त निर्देश दिए हैं कि स्कूल और कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में स्थित पानठेलों को हटाया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जनता के भरोसे पर खरा उतरने का संकल्प

पत्र-परिषद से पूर्व पदग्रहण समारोह में महापौर नीता ठाकरे ने कहा कि भाजपा के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए नागपुर शहर को देश के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले 15–20 वर्षों से नागपुर की जनता भाजपा को सत्ता सौंप रही है, जो पार्टी के विकास कार्यों में जनता के विश्वास को दर्शाता है। हालिया चुनावों में 102 सीटों पर मिली जीत के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस सफलता का श्रेय उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के मार्गदर्शन को दिया।

प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सख्ती

सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर ने कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए महापौर, उपमहापौर और सत्तापक्ष नेता प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक प्रभागों में और दोपहर 2 बजे के बाद शाम 6.30 बजे तक मनपा मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि दोपहर 2 बजे के बाद सभी संबंधित अधिकारी मुख्यालय में उपस्थित रहें, ताकि नागरिकों को तत्काल न्याय और समाधान मिल सके।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे