- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Nmc Office Encroachment Political Parties Board Controversy
नागपुर मनपा में ‘ऑफिस वॉर’, बिना परमिशन बसपा और मुस्लिम लीग ने कमरों पर जमाया कब्जा, प्रशासन ने तोड़े ताले!
NMC Office Allotment: नागपुर मनपा में सत्ता आने से पहले ही कमरों पर कब्जा! बसपा और मुस्लिम लीग ने लगाए बोर्ड, प्रशासन ने हटाए। आवंटन से पहले शुरू हुआ 'ऑफिस वॉर'।
- Written By: प्रिया जैस

पार्टी कार्यालय के लिए कक्षों पर कब्जा (सौजन्य-नवभारत)
Political Party Offices: नागपुर महानगर पालिका में लगभग 4 साल बाद फिर से सत्ता स्थापित होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। एक ओर इसकी उलटी गिनती शुरू हो चुकी है तो दूसरी ओर विरोधी बेंच पर बैठने वाले तमाम राजनीतिक दलों ने अपने कार्यालयों के लिए मनपा में कक्षों पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया है।
मनपा प्रशासन की ओर से अब तक किसी भी राजनीतिक दल को कक्ष तो आवंटित नहीं किया गया, किंतु हाल ही में बहुजन समाज पार्टी की ओर से अपने पुराने कक्ष पर कब्जा जमा लिया गया। बसपा की देखा-देखी मुस्लिम लीग ने भी गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अब तक रहे कक्ष पर अपना बोर्ड लगा दिया। एक के बाद एक बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने न केवल मुस्लिम लीग का बोर्ड निकाल दिया, बल्कि बहुजन समाज पार्टी के बार्ड भी हटा दिया।
प्रशासन ने निकाला बोर्ड, खोल दिया ताला
गुरुवार को दोपहर में मुस्लिम लीग ने कक्ष के बाहर पार्टी का बोर्ड लगाया ही था कि दोपहर बाद प्रशासन ने आनन-फानन में यह बोर्ड उतार दिया। आश्चर्यजनक यह कि कक्ष पर न केवल बोर्ड लगाया गया था, बल्कि कमरे में पार्टी की ओर से ताला भी लगा दिया गया था जिससे प्रशासन में हड़कम्प मच गया।
सम्बंधित ख़बरें
PCMC Financial Crisis: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा पर 527 करोड़ का संकट, ठेकेदार विवादों से बढ़ा वित्तीय बोझ
‘उसे पिता कहने में शर्म आती है’, नसरापुर हत्याकांड के आरोपी के परिवार ने की कड़ी से कड़ी सजा की मांग
PMRDA Budget 2026 Pune: पीएमआरडीए का 4628 करोड़ का बजट मंजूर, कात्रज-यरवडा ट्विन टनल को मिली रफ्तार
साढ़े 5 घंटा बना मौत का कारण, तरबूज से हुई मौत मामले में बड़ा खुलासा, वजह सुन रह जाएंगे दंग
बताया जाता है कि समिति और पार्टी कार्यालयों के लिए मनपा मुख्यालय की पुरानी इमारत में सजावट जारी है। ठेकेदार को सजावट और रंगरोगन करने के लिए सभी कक्ष खुले रखे गए हैं किंतु अचानक इस एक कक्ष पर ताला लग जाने के बाद इसका काम भी रुक गया। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से ताला खोल दिया गया।
यह भी पढ़ें – 14 नक्सलियों के आत्मसमर्पण ने खोली पोल, टाकेझरी बेवारटोला डैम इलाके में मिली मौत की खान, सरेंडर ने खोले कई राज
प्रशासन और राजनीतिक दलों में संघर्ष
महानगर पालिका में 4 वर्षों के बाद सत्ता वापस लौट रही है। यहां तक कि लंबे इंतजार के बाद राजनीतिक दल और चुनाव में जीतकर आए पार्षदों को अपनी ताकत दिखाने का मौका मिलने जा रहा है। यही कारण है कि सभी पार्षद जल्द से जल्द मनपा में पहुंचकर अपनी मांगों को रखने के लिए उत्साहित हैं।
इसी उत्साह में राजनीतिक दलों की ओर से कक्षों पर कब्जा किया जा रहा है। हालांकि बिना आवंटन हो रही इस कार्यवाही को लेकर प्रशासन ने भी उपाय को लेकर सक्रियता दिखाना शुरू कर दिया है। पार्टियों की अनुपस्थितियों में उनके दलों के बोर्ड निकाले जाने के कारण निकट भविष्य में प्रशासन और राजनीतिक दलों के बीच संघर्ष देखने को मिल सकता है।
Nagpur nmc office encroachment political parties board controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवेगांव-नागझिरा में बाघों का महा-दर्शन! मुरदोली गेट खुलते ही दिखे 4 टाइगर, पर्यटकों के उड़े होश
May 05, 2026 | 02:14 PMPCMC Financial Crisis: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा पर 527 करोड़ का संकट, ठेकेदार विवादों से बढ़ा वित्तीय बोझ
May 05, 2026 | 02:07 PMकमर्शियल सिलेंडर 3200 पार, खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी; नागपुर में 50% तक बढ़ सकते हैं दाम
May 05, 2026 | 02:06 PMBihar Cabinet Expansion: 7 मई को सम्राट का कैबिनेट विस्तार, शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पीएम समेत ये बड़े नेता
May 05, 2026 | 02:06 PMममता बनर्जी की हार पर Vivek Agnihotri का बड़ा बयान, बोले- अब बंगालवासियों बिना डर सिर ऊंचा करके चल सकते हैं
May 05, 2026 | 02:06 PMदूसरों के घर बर्तन धोने वाली बन गई विधायक, बीजेपी उम्मीदवार कलिता माझी ने कर दिखाया कारनामा
May 05, 2026 | 02:05 PMमुंबई से इंदौर आई एअर इंडिया की फ्लाइट में चोरी, फर्नीचर व्यापारी के बैग से कीमती सामान गायब
May 05, 2026 | 02:04 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM













