घर की बालकनी से निकलता फ्लाईओवर (Image- Screen Capture) 
नागपुर

गडकरी के गृहनगर में NHAI का बड़ा कांड! घर की बालकनी से निकाल दिया फ्लाईओवर, VIDEO देख रह जाएंगे दंग

Dighori-Indora Project: नागपुर में दिगोरी-इंदौरा फ्लाईओवर का एक हिस्सा अशोक चौक स्थित 150 साल पुराने मकान की बालकनी के भीतर से गुजर रहा है।

अर्पित शुक्ला

Nagpur News: नागपुर में इन दिनों एक फ्लाईओवर खासा चर्चा में है। दिगोरी से इंदौरा को जोड़ने वाले इस फ्लाईओवर का एक हिस्सा अशोक चौक स्थित एक मकान की बालकनी के बिलकुल पास से गुजर रहा है। यह दृश्य शहरवासियों के लिए हैरानी का कारण बना हुआ है।

150 साल पुराना घर, लेकिन नहीं है आपत्ति

अशोक चौक में रहने वाले प्रवीण पत्रे का घर 150 साल से अधिक पुराना है, जिसका रेनोवेशन साल 2000 में किया गया था। दिलचस्प बात यह है कि फ्लाईओवर का एक हिस्सा उनकी बालकनी के करीब से गुजर रहा है, फिर भी उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है।

मकान मालिक ने जताई सहमति

प्रवीण पत्रे का कहना है कि फ्लाईओवर निर्माण शुरू होने से पहले विभाग द्वारा उन्हें जानकारी दी गई थी और तब भी उन्होंने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई। उनके मुताबिक, यह हिस्सा उनके घर का यूटिलिटी एरिया नहीं है और उन्हें सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है। उनकी बेटी सृष्टि पत्रे ने बताया कि जब फ्लाईओवर पूरी तरह तैयार हो जाएगा और ट्रैफिक चालू हो जाएगा, तब वे नॉइज़ रिडक्शन की सुविधा घर में लगवा लेंगे।

नागपुर का सबसे बड़ा फ्लाईओवर

करीब 9.2 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर का निर्माण 998 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। यह फ्लाईओवर नागपुर का अब तक का सबसे बड़ा फ्लाईओवर बताया जा रहा है और इसका निर्माण कार्य नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की निगरानी में हो रहा है।

बालकनी को बताया गया अनधिकृत निर्माण

इस पूरे मामले पर जब NHAI नागपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री सिन्हा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि जिस मकान की बालकनी के पास से फ्लाईओवर गुजर रहा है, वह बालकनी अनधिकृत निर्माण है। इस संबंध में विभाग ने नागपुर महानगरपालिका को पत्र लिखा है और कहा है कि इस निर्माण को हटाना महानगरपालिका की जिम्मेदारी है।

शहर में बना चर्चा का विषय

फिलहाल यह फ्लाईओवर और मकान की बालकनी के पास से गुजरता उसका हिस्सा शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह मामला ना सिर्फ शहर के विकास मॉडल बल्कि नगर नियोजन की व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट