- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Hindi Marathi Language At Stations Official Language Committee Meeting Central Railway
स्टेशनों पर हिन्दी और मराठी भाषा का प्रयोग, मध्य रेल नागपुर मंडल में राजभाषा समिति की बैठक
Nagpur Railways: मध्य रेल नागपुर मंडल की 184वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई। इसमें जुलाई 2025 को समाप्त तिमाही हेतु राजभाषा प्रचार-प्रसार की प्रगति की समीक्षा की गई।
- Written By: प्रिया जैस

मध्य रेलवे बैठक (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Railway Station: मध्य रेल नागपुर मंडल की 184वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक मंडल रेल प्रबंधक विनायक गर्ग की अध्यक्षता में समाधान कक्ष में हुई। इसमें जुलाई 2025 को समाप्त तिमाही हेतु राजभाषा प्रचार-प्रसार की प्रगति की समीक्षा की गई। मंडल रेल प्रबंधक ने दीप प्रज्वलित कर राजभाषा पखवाड़े का उद्घाटन किया तथा आधुनिक हिन्दी साहित्य के जनक भारतेंदु हरिश्चंद्र की 176वीं जयंती का आयोजन भी किया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से राजभाषा हिन्दी के संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने, स्टेशनों व जनसंपर्क स्थलों पर हिन्दी के साथ-साथ मराठी भाषा के प्रयोग को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट हिन्दी में तैयार की जाए तथा राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) का कड़ाई से पालन किया जाए।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी
बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशा.) अमोल कुमार पिंगले, अपर मंडल रेल प्रबंधक (तक.) अरुण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निर्मला गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन मित्तल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर मोहित मंडलेकर, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (टीआरडी) मोहन चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं स्टेशन राजभाषा समिति के अध्यक्ष / सचिव उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur NCP का शक्ति प्रदर्शन, सुनेत्रा पवार के समर्थन में लगे होर्डिंग्स; बारामती जीत के बाद CM बनाने की मांग
मुंह में कपड़ा और नाक में च्युइंग गम… IIIT छात्र की मौत के तरीके से पुलिस दंग, परीक्षा तनाव पर उठे सवाल
महाराष्ट्र में भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत, विदर्भ-मराठवाड़ा में आज से प्री-मानसून बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
Nagpur Weekly Market: स्मार्ट सिटी का दावा, सड़क पर बाजार की हकीकत, अव्यवस्था से जाम और हादसे
समिति सचिव एवं राजभाषा अधिकारी डॉ. शंकर सिंह परिहार ने बैठक का संचालन किया। कर्षण वितरण विभाग के मोहन चौधरी ने हिन्दी में तकनीकी प्रस्तुति दी। बैठक में 2024 में आयोजित गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग की परीक्षाओं में सफल कर्मचारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
यह भी पढ़ें – अडाणी को कलमेश्वर, अंबानी को काटोल, सीएम फडणवीस ने कर दिया बंटवारा! राज्यभर में करोड़ों का निवेश
उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु उन्हें नकद प्रोत्साहन भी दिया गया। साथ ही अधिकारियों के लिए राजभाषा प्रतियोगिता आयोजित की गई और विजेताओं की घोषणा की गई। सफलार्थ वरिष्ठ अनुवादक आशीष धकाते, विजया घाटे, राजेश साहू, अनुवादक रौबी तथा सहायक प्रकाश निहाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Hindi marathi language at stations official language committee meeting central railway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur NCP का शक्ति प्रदर्शन, सुनेत्रा पवार के समर्थन में लगे होर्डिंग्स; बारामती जीत के बाद CM बनाने की मांग
May 05, 2026 | 11:39 AMSambhajinagar Plastic Ban: प्लास्टिक लाने वालों पर मनपा की टेढ़ी नजर; 390 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
May 05, 2026 | 11:28 AMकल्याण-डोंबिवली में गैस शवदाहिनियां ठप, गैस संकट से अंतिम संस्कार पर असर
May 05, 2026 | 11:27 AMसबसे बड़ी पार्टी बनकर सरकार नहीं बना पाएंगे विजय, तमिलनाडु में उलझाने वाले हैं समीकरण, किसका ‘हाथ’ थामेगी TVK
May 05, 2026 | 11:16 AMदेश की ‘नंबर 1’ विधायक बनीं सुनेत्रा पवार, बारामती में सहानुभूति की लहर, सभी विरोधी उम्मीदवारों की जमानत जब्त
May 05, 2026 | 11:14 AMक्रूज हादसे की पीड़िता से पेन किलर और टिटनेस इंजेक्शन के लिए वसूले 4700 रुपए, अस्पताल का लाइसेंस रद्द
May 05, 2026 | 11:14 AMNagpur Encroachment Removal: लगातार निगरानी से सीताबर्डी साफ, अन्य इलाकों में चुनौती अब भी बरकरार
May 05, 2026 | 11:11 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM













