शातिर महिला आरोपी आमगांव से गिरफ्तार (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

शातिर महिला आरोपी आमगांव से गिरफ्तार, सरकारी योजना के नाम पर ठगी का मामला

Nagpur Woman Fraudster Arrested: नागपुर में मोदी योजना और निराधार योजना के नाम पर बुजुर्ग महिलाओं से सोने के गहने ठगने वाली महिला आरोपी निशिगंधा रामटेके को पुलिस ने आमगांव से गिरफ्तार किया।

आंचल लोखंडे

Nagpur Cheating Case: नागपुर शहर में मोदी योजना और निराधार योजना के नाम पर बुजुर्ग महिलाओं को ठगने वाली शातिर महिला आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई। तहसील थाना पुलिस ने गोंदिया जिले के आमगांव से इस महिला को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम निशिगंधा उर्फ ज्योति रामटेके है। उसने एक ही दिन में तहसील और जरीपटका थाना क्षेत्रों में दो बुजुर्ग महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लालच देकर सोने के गहने ठगे थे।

पहली वारदात तहसील थाना क्षेत्र की है, जहां घरों में काम करने वाली पाचपावली निवासी ताराबाई शिवनारायण हेडावु (70) को ठगा गया। 9 नवंबर की दोपहर पाचपावली फाटक के पास निहाल स्पोर्ट्स के समीप एक महिला ने उन्हें रोका। उसने खुद को सरकारी कर्मचारी बताते हुए कहा कि मोदीजी की योजना के तहत ताराबाई के बैंक खाते में पैसे भेजे गए हैं, जो उनके मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई दे रहे हैं।

मंगलसूत्र लेकर हुई फरार

राशि प्राप्त करने के लिए महिला ने ताराबाई से उनका सोने का मंगलसूत्र गिरवी रखने को कहा। भरोसा कर ताराबाई ने 5 ग्राम सोने का मंगलसूत्र (कीमत लगभग 40,000 रुपये) उसे दे दिया। आरोपी महिला ने कहा कि वह पैसे लेकर लौटेगी, लेकिन वह मौके से फरार हो गई।

80 वर्षीय महिला को बनाया शिकार

दूसरी घटना जरीपटका थाना क्षेत्र की है। कामठी रोड निवासी सुमन श्यामराव टेभुर्णे (80) दोपहर के समय घर लौट रही थीं। आईटीआई मैदान के पास लगभग 35-40 वर्ष की एक महिला ने उनसे कहा कि वह निराधार योजना के कार्ड बनवाने का काम करती है, जिसके तहत हर माह 7,000 रुपये की सरकारी सहायता मिलती है। कार्ड बनाने के लिए गहना गिरवी रखने की बात कहकर उसने सुमन को झांसे में लिया। सुमन ने 6 ग्राम की सोने की पोत (कीमत लगभग 30,000 रुपये) उसे सौंप दी, जिसके बाद वह भी फरार हो गई।

CCTV फुटेज से हुई पहचान

दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायतें दर्ज कर जांच शुरू की। तहसील पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक ही महिला द्वारा की गई दोनों वारदातों के स्पष्ट सुराग मिले। पुराने अपराध रजिस्टर की जांच में सामने आया कि वर्ष 2022 में कलमना और कामठी थानों में इसी प्रकार की धोखाधड़ी के मामले दर्ज हुए थे, जिनमें निशिगंधा उर्फ ज्योति रामटेके आरोपी थी।

इसके आधार पर पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया और उसे आमगांव से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने दोनों ठगी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस

UPSC के 100 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में होंगे शामिल, स्मारक सिक्का-डाक टिकट होगा जारी

माल उठाया लेकिन कभी पहुंचाया ही नहीं, चोरी के मामले में दो भारतीय दोषी करार! वारदात के लिए ऐसे करता था खेल