PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

PM Modi in Philippines: पीएम मोदी सोमवार को दो दिवसीय यात्रा पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे। जहां पीएम के साथ एक खूबसूरत लड़की नजर आई। जिसके बाद उस फोटो की इंटरनेट पर काफी चर्चा हो रही है।
jarina kumari sandhu with pm narendra modi
फिलीपींस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(सोर्स- ANI)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय यात्रा पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे।

  • मनीला इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गर्मजोशी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया।

  • पीएम मोदी के फिलीपींस दौरे के दौरान एयरपोर्ट पर उनके साथ एक खूबसूरत लड़की नजर आई।

Who is Jarina Kumari Sandhu with PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय यात्रा पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे। मनीला इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। फिलीपींस के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव रॉबर्ट जोसेफ मोंटेस डी क्लारो ने पीएम मोदी की अगुवानी की। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर उपस्थित लोगों ने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए। साथ ही 'भारत माता की जय' के नारे भी सुनाई दिए।

बच्चों ने संस्कृत श्लोकों का पाठ कर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने लोगों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया। कलाकारों ने नृत्य प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के स्वागत में रंगोली बनाई। प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस में 23वें आसियान-भारत और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

फीलीपींस में PM मोदी के साथ दिखी लड़की कौन?

फीलीपींस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नजर आई खूबसूरत लड़की की इंटरनेट पर काफी चर्चा हो रही है। लोग जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह लड़की कौन है, उसका नाम क्या है और भारत से क्या कनेक्शन हैं। आइए सबकुछ विस्तार से जानते हैं।

मनीला एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के साथ दिख रही लड़की का नाम जरिना कुमारी संधु है। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जरीना एक फिलिपिनो-इंडियन ब्यूटी क्वीन, छात्र नेता और मॉडल हैं, जो काउयान सिटी, इसाबेला, फिलीपींस से हैं।

क्या काम करती हैं जरिना कुमारी संधु?

जरिना कुमारी संधु इसाबेला स्टेट यूनिवर्सिटी (ISU) – काउयान कैंपस से टूरिज्म मैनेजमेंट में बैचलर ऑफ साइंस की पढ़ाई की हैं। एक कार्यकर्ता के तौर पर वह गरीबी और भुखमरी को यूनाइटेड नेशंस सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (SDGs) के साथ जोड़ना, जिसमें खाने की कमी के लिए सस्टेनेबल कम्युनिटी प्रोग्राम पर फोकस करना शामिल है जैसे काम करती हैं।

jarina kumari sandhu with pm narendra modi
क्या है 'बारोंग तागालोग', जिसे पहनकर राष्ट्रपति मार्कोस के रात्रिभोज में पहुंचे पीएम मोदी?

इसके अलावा वह विभिन्न फैशन शो में मॉडल के रूप में काम करने के साथ-साथ सौंदर्य प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में जज और होस्ट की भूमिका भी निभाती हैं।

भारत के लिए यह दौरा बेहद अहम- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेने के लिए मनीला पहुंचे। यह दौरा भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पैसिफिक विजन के लिए आसियान के साथ पार्टनरशिप को पक्का करता है।

प्रधानमंत्री की यह यात्रा तब हो रही है जब भारत और आसियान 2026 को आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे हैं और 2027 में संवाद संबंधों के 35 साल और हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के पांच साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे।

jarina kumari sandhu with pm narendra modi
Asean Summit: फिलीपींस में होने वाला आसियान समिट क्या है? यह भारत के लिए क्यों खास है

विदेश मंत्रालय ने कहा कि आसियान-भारत शिखर सम्मेलन आसियान-भारत कार्य योजना 2026-2030 सहित व्यापक रणनीतिक साझेदारी के कार्यान्वयन में प्रगति की समीक्षा करेगा और सहयोग के भविष्य की दिशा तय करेगा।