अदिति तटकरे (सौजन्य-एक्स) 
नागपुर

मंत्री तटकरे ने महिलाओं से किया वादा, 'मिशन वात्सल्य' का बढ़ाया दायरा, एकल महिलाओं को मिलेगी राहत

Mission Vatsalya: महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि 'सरकार आपके द्वार' की अवधारणा के अनुरूप योजना का दायरा बढ़ाकर, राज्य की सभी विधवा, एकल और परित्यक्त महिलाओं को इस योजना लाभ मिलेगा।

प्रिया जैस

Nagpur News: कोविड काल के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना से जिन बच्चों के माता-पिता दोनों की मौत हो गई हो, ऐसे अनाथ बच्चों तथा विधवा महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभदिलाने के लिए राज्य सरकार ने 'मिशन वात्सल्य योजना' योजना शुरू की थी लेकिन अब योजना का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने शुक्रवार को कहा कि 'सरकार आपके द्वार' की अवधारणा के अनुरूप योजना का दायरा बढ़ाकर, राज्य की सभी विधवा, एकल और परित्यक्त महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक प्रमाण पत्र प्रदान करके 'मिशन वात्सल्य' को सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया जाएगा।

तहसीलदार की अध्यक्षता में समिति गठन

मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि कोरोना काल में शुरू की गई 'मिशन वात्सल्य योजना' के क्रियान्वयन हेतु तहसीलदार की अध्यक्षता में तालुका स्तर पर एक समिति का गठन किया गया था। अनाथ बच्चों, विधवाओं और एकल महिलाओं को उन पर लागू योजनाओं का लाभप्रदान किया गया।

उन्होंने आगे कहा कि इस योजना के तहत जिन अनाथ बच्चों के माता पिता की मृत्यु हो गई है, उन्हें शिविरों के माध्यम से सरकारी सहायता, मृत्यु प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, आश्रय और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ और आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए जा रहे हैं।

एकल महिलाओं को मिलेगी राहत

लेकिन अब सभी विधवा महिलाओं को इस योजना में शामिल किया गया है और जिला स्तर पर विभिन्न शिविरों और सभाओं का आयोजन करके समिति के माध्यम से महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इससे राज्य की सभी एकल महिलाओं को राहत मिलेगी।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z