सीएम फडणवीस ने RTO फ्लाईओवर का किया उद्घाटन, बोले- डॉ. श्रीकांत जिचकार के नामकरण से बढ़ा गौरव

Nagpur RTO Flyover: देर सबरे ही सही लेकिन शुक्रवार 12 सितंबर को सीएम देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों आरटीओ फ्लाईओवर का उद्घाटन हुआ और जनता के लिए खोला गया।
Nagpur RTO Flyover: देर सबरे ही सही लेकिन शुक्रवार 12 सितंबर को सीएम देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों आरटीओ फ्लाईओवर का उद्घाटन हुआ और जनता के लिए खोला गया।
सीएम फडणवीस और नितिन गडकरी ने उद्घाटन किया (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

RTO Flyover Inauguration: नागपुर में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि ज्ञानयोगी डॉ. श्रीकांत जिचकार महाराष्ट्र का एक सुंदर सपना थे। उन्होंने अपने ज्ञान को सिर्फ अपने तक सीमित न रखते हुए हर व्यक्ति को बांटा। वे एक दूरदर्शी भविष्यवक्ता थे। वे उन योगियों में से एक थे जो समय से आगे देख सकते थे, आर्थिक, सामाजिक, चिंतन महाराष्ट्र के लिए एक दिशा-दर्शक सिद्ध हुआ।

वे अमरावती रोड पर नवनिर्मित 'ज्ञानयोगी डॉ. श्रीकांत जिचकार ओवरब्रिज' के लोकार्पण अवसर पर बोल रहे थे। फडणवीस, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों ओवरब्रिज का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, परिणय फुके, संदीप जोशी, कृष्ण खोपडेरी चरण सिंह ताकुर, दयाशंकर डॉ. विकास महात्मे, राजश्री श्रीकांत जिचकार सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का कायापलट

सीएम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से देश व सिटी कायापलट कर दिखाया है। अब नागपुर को उच्च तकनीकी ज्ञान के क्षेत्र में भी अव्वल खनिज बनाया जाएगा। शिक्षा, उद्योग, नई तकनीक, कृषि, संतरा प्रकल्प, उद्योग आदि सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए हम प्रयत्नरत हैं।

सिटी में 9 व्यावसायिक संकुल : गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ओवरब्रिज को डॉ. जिचकार का नाम दिये जाने से बहुत खुशी हो रही है। वे राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक, आध्यात्मिक क्षेत्र के आदर्श व्यक्तित्व थे। उनकी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए उड़ानपुल को उनका नाम देने की संकल्पना को सीएम ने तत्काल मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि नागपुर के सभी वर्गों के व्यापारियों को उत्तम सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए 9 जगहों पर भव्य व्यावसायिक संकुल साकार किए जा रहे हैं। मेट्रो, ई-बस के बाद अब 135 सीटों की क्षमता वाली फ्लैश बस भी जल्द ही नागपुर में दौड़ेगी।

छोटी बस्तियां भी होंगी विकसित : बावनकुले

पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि देश के सबसे सुंदर शहर के रूप में नागपुर जल्द ही पहचाना जाएगा। सभी छोटी बस्तियों में भी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसके लिए 317 करोड़ रुपये की निधि उपलब्ध कराई है।

सुलोचना जिचकार का किया सत्कार

स्व. डॉ. श्रीकांत जिचकार की मां सुलोचना जिचकार का सत्कार फडणवीस व गडकरी ने किया। उन्होंने मंच से नीचे उतरकर व्हीलचेयर पर बैठीं सुलोचना जिचकार का सत्कार कर कृतज्ञता व्यक्त की। सिटी के रूप में भी नागपुर ने अपनी पहचान बनाई है। इससे 1 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com