नागपुर गर्मी, लू का कहर,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

आसमान से बरस रही आग! नागपुर में तापमान 46°C पार जाने के संकेत, 25 मई तक कोई राहत नहीं

Nagpur Heatwave News: नागपुर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। तापमान 45.5 डिग्री पहुंच गया है और 25 मई तक राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने पारा 46 डिग्री पार जाने की आशंका जताई है।

अंकिता पटेल

Nagpur Heatwave Weather Alert: नागपुर सिटी पर बरस रही आसमानी आफत थमने का नाम ही नहीं ले रही है। सूरज देव आग के गोले बरसा रहे हैं। हालत यह है कि बीते करीब 1 सप्ताह से तापमान 45 डिसे के आसपास ही बना हुआ है। सिटी तो भट्ठी की तरह तप रही है। मंगलवार को तो सिटी का अधिकतम तापमान 45.5 डिसे पर पहुंच गया जो औसत से 2 डिग्री अधिक रहा।

न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 29।8 डिसे पर पहुंच गया जो औसत से 1.6 डिग्री अधिक रहा। विभाग ने संकेत दिये हैं कि फिलहाल 25 मई तक तो कोई राहत नहीं मिलने वाली है, पारा 45 के पार हुआ है और अब 46 के पार भी पहुंच सकता है।

अमरावती सर्वाधिक गर्म

संपूर्ण विदर्भ में आसमानी आफत कहर बरपा रही है। अमरावती मंगलवार को सर्वाधिक गर्म रहा। वहां का अधिकतम तापमान 46.8 डिसे दर्ज किया गया। वर्धा का तापमान 46.5 डिसे और अकोला का तापमान 46.0 डिसे दर्ज किया गया। चंद्रपुर 45.2, यवतमाल 45.4 और गडचिरोली का अधिकतम तापमान 44.0 डिसे दर्ज हुआ। भंडारा 43.0, बुलढाना 41.6, गोंदिया 43.8 और वाशिम का तापमान 43.5 डिसे दर्ज किया गया।

25 तक ऐसा ही मौसम

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 25 मई तक सिटी का मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा। अधिकतम तापमान 45 डिसे और न्यूनतम तापमान के 26 से 28 डिसे तक बने रहने के संकेत विभाग ने दिये हैं।

बीते 5 दिनों का तापमान (डिसे)

क्रमांक दिनांक अधिकतम तापमान (°से.) न्यूनतम तापमान (°से.)
1 15 मई 45.0 30.4
2 16 मई 43.8 27.6
3 17 मई 44.4 26.2
4 18 मई 44.4 29.0
5 19 मई 45.5 29.8

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, इन पांच चुनावी राज्यों का दौरा करेंगे अधिकारी; मॉक पोल की भी तैयारी

हनीट्रैप में फंसा नेवी का सेलर गिरफ्तार! पाकिस्तान को गोपनीय रक्षा जानकारी भेजने का आरोप

TMC छोड़ BJP में शामिल हुईं अभिनेत्री कोयल मल्लिक को मिला बड़ा इनाम, पश्चिम बंगाल से मिला राज्यसभा का टिकट

नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, क्या UP में बदल रहा ट्रेंड?

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा