फर्जी एनआईए गिरफ्तार (डिजाइन फोटो) 
नागपुर

खुद को बताया NIA अफसर, दिखाया फर्जी आईकार्ड; एक गलती ने पहुंचाया जेल, जानें क्या है पूरा मामला

Fake NIA Officer in Nagpur: नागपुर में फर्जी NIA अधिकारी गिरफ्तार! क्राइम ब्रांच ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर दबोचा। आरोपी प्रल्हाद सिन्हा ने ट्रांसपोर्टर को फर्जी आईकार्ड दिखाकर धमकाया था।

प्रिया जैस

Nagpur Crime Branch: ट्रांसपोर्टर को धमकाकर फरार हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एक फर्जी अधिकारी को क्राइम ब्रांच यूनिट-5 की टीम ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर बूटीबोरी इलाके से गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी सातगांव, बूटीबोरी निवासी प्रल्हाद दिलीपकुमार सिन्हा (25) बताया गया। पुलिस ने गुरुनानकपुरा, पांचपावली निवासी हसदीप सिंह परविंदर सिंह भाटिया (43) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

भाटिया ट्रांसपोर्टर हैं और कामठी रोड के भिलगांव में उनका द पाम ग्रीन लॉन भी है। जानकारी के अनुसार, प्रल्हाद के पास 3 कारें हैं जिन्हें वह ‘जूम कार’ एप के माध्यम से किराये पर देता है। तीनों कारों में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है। हाल ही में एक व्यक्ति ने उससे एक कार किराये पर ली लेकिन समय पर वापस नहीं की।

फिल्मी स्टाइल में किया पीछा

मंगलवार शाम को जीपीएस के जरिए प्रल्हाद को पता चला कि कार भाटिया के लॉन के सामने खड़ी है। इसके बाद प्रल्हाद ने ऑनलाइन लॉन मालिक का मोबाइल नंबर खोजा और भाटिया से संपर्क किया। उसने खुद को बूटीबोरी पुलिस थाने का निरीक्षक बताते हुए कहा कि चोरी की कार उनके लॉन के सामने खड़ी है और वह मौके पर आ रहा है। साथ ही कार पर नजर रखने को कहा। भाटिया लॉन के बाहर आए ही थे कि तभी कार पंचर होने के कारण कार में सवार 3 लोग वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गए। कुछ ही देर में प्रल्हाद वहां पहुंच गया और भाटिया से पूछताछ करने लगा। बातचीत के दौरान भाटिया को उस पर संदेह हुआ। इस पर प्रल्हाद ने कहा कि वह पुलिस में नहीं बल्कि एनआईए का अधिकारी है। उसने एनआईए का फर्जी पहचान पत्र भी दिखाया।

मोबाइल नंबर से शुरू की तलाश

भाटिया ने तुरंत मोबाइल से उस पहचान पत्र की तस्वीर खींचकर डीसीपी क्राइम राहुल माकणीकर को भेज दी। दोनों ने पहचान पत्र को फर्जी बताया। इसी दौरान प्रल्हाद डी.एल.10-सी.टी.6226 नंबर की कार से मौके से फरार हो गया। भाटिया ने तत्काल माकणीकर को जानकारी दी जिसके बाद यूनिट-5 के इंस्पेक्टर विनायक गोल्हे ने अपनी टीम के साथ आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर तलाश शुरू दी।

बूटीबोरी पुलिस की मदद से प्रल्हाद को सातगांव इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रल्हाद से एनआईए का फर्जी आईकार्ड, मोबाइल फोन और कार जब्त की है। उसे आगे की कार्रवाई के लिए यशोधरानगर पुलिस के हवाले किया गया। यह भी संभावना है कि प्रल्हाद ने एनआईए के नाम और पहचानपत्र का उपयोग कर अन्य लोगों के साथ धोखेबाजी की हो। पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और पूछताछ जारी है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z