एयरपोर्ट पर बच्चू कड़ू का स्वागत (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

एयरपोर्ट पर बच्चू कड़ू का जंगी स्वागत, सरकार को दिया अल्टीमेटम, कहा- अबकी बार सड़कों पर होगा संग्राम

Farmer Agitation Maharashtra: बच्चू कड़ू ने सरकार को चेतावनी दी है और कहा है कि 30 जून तक किसानों की कर्जमाफी नहीं हुई तो फिर सड़क पर उतरेंगे। नागपुर एयरपोर्ट पर हुआ जंगी स्वागत।

प्रिया जैस

Maharashtra Government Promise: किसानों की कर्जमाफी सहित अन्य मांगों को लेकर करीब 30 घंटों तक नागपुर शहर की सीमा ब्लॉक करने वाले किसानों को बड़ी जीत मिली है। प्रहार के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री बच्चू कड़ू के नेतृत्व में किये गए इस आंदोलन के बाद सरकार ने उनके सहित किसान नेताओं को चर्चा के लिए मुंबई बुलाया और फिर 30 जून तक सभी पात्र किसानों की कर्जमाफी का वादा किया।

सरकार के वादे के बाद आंदोलन थम गया लेकिन कड़ू ने चेतावनी दी है कि अगर वादा नहीं निभाया गया तो दोबारा किसान सड़क पर उतरेंगे। मुंबई से नागपुर लौटने के बाद एयरपोर्ट पर उनका किसानों, दिव्यांगजनों व प्रहार सहित विविध किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने जंगी स्वागत किया। कड़ू ने कहा कि यह जीत मेरी नहीं बल्कि राज्य के किसानों की है।

30 जून तक का दिया समय

उन्होंने कर्जमाफी के लिए जून तक का समय लिये जाने के कारण को स्पष्ट करते हुए कहा कि अगर आज की तारीख में कर्जमाफी ली होती तो केवल वर्ष 2019 से 2024 की अवधि तक बकायादार किसानों को ही लाभ मिलता। हाल में हुई अतिवृष्टि से नुकसानग्रस्त किसानों को भी कर्जमाफी की जरूरत है। अपने किसान भाइयों के लिए 30 जून तक का समय दिया। 31 मार्च के बाद सभी बकायादार होंगे और उन्हें भी कर्जमाफी का लाभ मिलेगा।

आंदोलन स्थगित किया है, रद्द नहीं

कड़ू ने कहा कि कर्जबाजारी में डूबे लाखों किसानों के हित में निर्णय हुआ। इसलिए हमने आंदोलन स्थगित कर दिया लेकिन रद्द नहीं किया है। अगर सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया तो फिर सड़क पर उतरेंगे। इस आंदोलन कि सफलता सभी की है। मैं केवल किसानों की आवाज पहुंचाने का माध्यम हूं।

जब किसान डूबता है तो सरकार सोती रहती है लेकिन जब किसान उठता है तो सरकार डरती है। उन्होंने महाएल्गार आंदोलन का समर्थन देने वाले वामनराव चटप, राजू शेट्टी, डॉ. अजीत नवले, महादेव जानकर, राजन क्षीरसागर, रविकांत तुपकर, हरिभाऊ राठौड़, सांसद अमर काले, उमेश पाटिल, अनिल देशमुख सहित कार्यकर्ताओं व किसानों का आभार माना।

2500 कार्यकर्ताओं पर मामला

एयरपोर्ट पर कड़ू का ढोल-ताशों के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि आंदोलन में भाग लेने के चलते उनके, राजू शेट्टी व महाएल्गार आयोजक समिति के करीब 2500 कार्यकर्ताओं के खिलाफ नागपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि लेकिन इससे हम पीछे नहीं हटने वाले हैं।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, न्यूक्लियर से लेकर सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही

दिल्ली गैंगरेप मामले में NCW का एक्शन, पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी; 10/11 सितंबर की रात हैवानियत

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?