कर्जमाफी पर फैसला आज! मुंबई में बच्चू कड़ू और CM फडणवीस करेंगे बात, शाम 7 बजे होगी हाई लेवल मीटिंग

Bachchu Kadu CM Fadnavis Meeting: नागपुर में पिछले 36 घंटों से जारी किसान आंदोलन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। किसानों की कर्जमाफी को लेकर बच्चू कड़ू सीएम फडणवीस से मिलने के लिए राजी हो गए है।
Nagpur Farmers Protest Latest News: नागपुर में पिछले 36 घंटों से जारी किसान आंदोलन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। किसानों की कर्जमाफी को लेकर बच्चू कड़ू सीएम फडणवीस से मिलने के लिए राजी हो गए है।
देवेंद्र फडणवीस और बच्चू कड़ू (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Bacchu Kadu Farmers Protest Nagpur: किसानों की पूर्ण कर्जमाफी और उनका सातबारा कोरा बनाने की मांग को लेकर प्रहार संगठन के अध्यक्ष बच्चू कडू के नेतृत्व में नागपुर में किसान आंदोलन चलाया जा रहा है। कोई समाधान निकलता न देख यह आंदोलन उग्र होता चला जा रहा है, जिससे नागपुर शहर की रफ्तार भी धीमी पड़ती जा रही है।

इस आंदोलन में अब नया अपडेट सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री बच्चू कडू राज्य सरकार से चर्चा के लिए मुंबई आने को तैयार हो गए हैं। इसी के तहत आज शाम 7 बजे सह्याद्री गेस्ट हाउस में किसान आंदोलन की मांगों को लेकर एक अहम बैठक होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार मौजूद रहेंगे।

बैठक में शामिल होंगे

तो वहीं आंदोलनकारियों की ओर से बच्चू कडू, राजू शेट्टी, महादेव जानकर और अजित नवले सरकार से बातचीत के लिए बैठक में मौजूद रहेंगे। महाराष्ट्र के किसानों के लिए यह एक उच्चस्तरीय बैठक है, इसलिए मुख्य सचिव के साथ विभिन्न विभागों के 30 वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे। इसलिए आज की इस अहम बैठक में किसानों की कर्जमाफी को लेकर अहम फैसला होने की पूरी संभावना है।

किसानों की बड़ी सफलता

इस बैठक में बच्चू कडू द्वारा दिए गए बयान और 7 अप्रैल को बच्चू कडू के साथ हुई बैठक में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की जाने की जानकारी सामने आई है। बच्चू कडू ने कहा कि आज की बैठक में कर्जमाफी, पंजाब की तर्ज पर कृषि खरीद केंद्र, 20 प्रतिशत बोनस और गारंटीशुदा मूल्य पर चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि सभी किसान नेताओं का एक साथ आना इस आंदोलन की एक बड़ी सफलता है। जब हम एक साथ आते हैं तो किसानों को ताकत मिलती है। इसलिए किसान आत्महत्या के बारे में नहीं सोचते। अगर आज की बैठक के बाद कोई समाधान नहीं निकलता है, तो हम मुंबई से नागपुर लौटने के बाद आंदोलन की दिशा तय करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com