ऑटो ड्राइवर ने नागपुर पुलिस के सामने लौटाया सामान social media
नागपुर

नागपुर में ऑटो ड्राइवर की ईमानदारी को सलाम, लालच छोड़ असली मालिक को लौटाया जेवर समेत 4.75 लाख का सामान

Nagpur Auto Driver Honesty: नागपुर में एक ऑटो चालक ने ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल की। सड़क पर मिला करीब 4.75 लाख रुपए की नकदी और कीमती सामान से भरा बैग उसके मालिक को लौटा दिया।

मनीषा बोंदरे

Auto Driver Returns 4.75 Lakh Safely: नागपुर शहर में एक ऑटो चालक ने ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर मिला करीब 4.75 लाख रुपए की नकदी व कीमती सामान से भरा बैग उसके मालिक को लौटा दिया। लक ड़गंज पुलिस की मौजूदगी में बैग शिक्षिका ममता नरेश यादव को सुरक्षित वापस सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, ममता यादव 31 अगस्त को अमर टॉकीज के सामने पुराने मोटर स्टैंड चौक पर खरीदारी के लिए गई थीं। इसी दौरान उनका बैग गुम हो गया था।

बैग में थे 1.75 लाख रुपये नकद और सोने के गहने

नागपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ममता नरेश यादव के बैग में 1.75 लाख रुपये नकद, करीब डेढ़ तोले की सोने की अंगूठी, 50,000 रुपये का मोबाइल फोन और 3 एटीएम कार्ड थे। बैग गायब होने का पता चलने के बाद ममता यादव ने लकड़गंज पुलिस से इसकी शिकायत की।

ममता नरेश यादव की शिकायत के आधार पर लकड़गंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी, और बैग का पता लगाने कि कोशिश कि जा रही थी।

4.75 लाख लौटाकर पेश की मिसाल पेश

इसी बीच 1 सितंबर को नागपुर के विनोबा भावेनगर निवासी ऑटो चालक सचिन मोतीराम निखारे (40) को सड़क पर यह बैग मिला। बैग खोलने पर उसमें बड़ी रकम और कीमती सामान देखकर भी वे चौंक गए। इसे अपने पास रखने के बजाय उन्होंने इमानदारी दिखाते हुए पुलिस को सौंपने का फैसला किया। सचिन निखारे ने बैग लकड़गंज पुलिस के माध्यम से उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाया।

पुलिस ने किया ऑटो चालक का सत्कार

नागपुर पुलिस की मौजूदगी में बैग ममता यादव को सौंपे जाने के बाद उन्होंने ऑटो चालक सचिन निखारे का आभार व्यक्त किया। सचिन की ईमानदारी, सामाजिक जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए लकड़गंज थानेदार मुकुंद कवाड़े के हाथों उनका सत्कार किया गया। उन्हें प्रशंसापत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Ram Mandir Trust New CEO Announcement Live: राम मंदिर ट्रस्ट को मिले 3 नए ट्रस्टी, जल्द होगा CEO का ऐलान

पंजाब में रेट कार्ड पर IAS-IPS का ट्रांसफर, BJP का बड़ा हमला, मांगा भगवंत मान का इस्तीफा

रोनाल्डो की बहन पहुंचीं केरलम, सीएम से हुई मुलाकात; फैंस के लिए दे गईं खास वादा

इस्तीफा देने से पहले राहुल गांधी से मिली थी दिव्या मित्तल, भाजपा प्रवक्ता ने बताई IAS की सच्चाई, मचा बवाल

आरक्षण से लेकर मदरसों पर कार्रवाई तक, ओपी राजभर ने आखिर क्यों लिया मांझी का पक्ष और चिराग पर कसा तंज?