जीनत शबरीन को नियुक्ति पत्र सौंपते यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब (सोर्स: एक्स@IYC) 
मुंबई

जीनत शबरीन को मिली मुंबई यूथ कांग्रेस की कमान, नियुक्त हुई पहली महिला अध्यक्ष

Zeenat Shabrin: मुंबई यूथ कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष बनीं जीनत शबरीन। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने उन्हें संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी।

आकाश मसने

President of Mumbai Pradesh Youth Congress: भारतीय यूथ कांग्रेस (IYC) ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुंबई यूथ कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस पद के लिए जीनत शबरीन को चुना गया है, जिन्हें तत्काल प्रभाव से ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के नेतृत्व में जीनत शबरीन यह जिम्मेदारी निभाएंगी।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया ऐलान

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने 4 अक्टूबर को जारी एक आधिकारिक पत्र में इसका ऐलान किया। पत्र में कहा गया है कि जीनत शबरीन संगठन को मजबूत करने के लिए अपना पूरा समय और ऊर्जा समर्पित करेंगी।

सितंबर घोषित हुए थे चुनाव के नतीजे

दरअसल, यह नियुक्ति हाल ही में संपन्न संगठनात्मक चुनावों के परिणामों पर आधारित है। सितंबर में घोषित चुनावी नतीजों के अनुसार, जीनत शबरीन ने 10,076 वोट हासिल कर 9 उम्मीदवारों के बीच शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसके लिए 16 मई से 17 जून तक मतदान हुआ था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सुझाव के अनुसार, युवा कांग्रेस में पदाधिकारियों का चयन नामांकन के बजाय लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया से किया जाता है, जो इस जीत को और महत्वपूर्ण बनाता है।

कांग्रेस पार्टी के यूथ विंग का यह कदम महाराष्ट्र में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। मुंबई जैसे महानगर में युवाओं के मुद्दों जैसे बेरोजगारी, शिक्षा और पर्यावरण पर फोकस बढ़ेगा।

युवाओं में उत्साह

जीनत की जीत से युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह है, जो लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प ले रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि यह नियुक्ति न केवल आईवाईसी बल्कि पूरी कांग्रेस को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

कौंन है जीनत शरबीन?

बता दें कि जीनत शबरीन गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखती हैं और सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय रही हैं। वे एक प्रमुख पशु अधिकार कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती हैं। उनकी नियुक्ति मुंबई यूथ कांग्रेस के इतिहास में पहली महिला नेतृत्व का प्रतीक है, जो महिला सशक्तिकरण और युवा भागीदारी को मजबूत करने का संदेश देती है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा