पश्चिम रेलवे विशेष लोकल ट्रेनें  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

गणपति विसर्जन पर पश्चिम रेलवे की विशेष सुविधा, 25-26 सितंबर की रात चर्चगेट-विरार के बीच चलेंगी 12 स्पेशल लोकल

Western Railway Special Trains: गणपति विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे 25-26 सितंबर की मध्यरात्रि चर्चगेट-विरार के बीच 12 विशेष लोकल ट्रेनें चलाएगा। चर्नी रोड पर ठहराव बदले गए।

रूपम सिंह

Western Railway Special Local Trains Ganesh Visarjan: अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन के बाद देर रात घर लौटने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए पश्चिम रेलवे ने विशेष यातायात व्यवस्था की है।

25 और 26 सितंबर की मध्यरात्रि चर्चगेट-विरार के बीच 12 अतिरिक्त धीमी लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुछ स्टेशनों पर लोकल ट्रेनों के ठहराव में अस्थायी बदलाव किया गया है।

चर्चगेट-विरार के बीच 12 अतिरिक्त लोकल

विसर्जन के बाद यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चर्चगेट से विरार के लिए छह विशेष धीमी लोकल चलाई जाएंगी।

ये ट्रेनें रात 1.15, 1.45, 2.15, 2.55, 3.15 और 3.45 बजे रवाना होंगी। वहीं विरार से चर्चगेट के लिए छह विशेष लोकल रात 12.15, 12.30, 1.10, 1.30, 2 और 3 बजे चलेंगी।

चर्नी रोड स्टेशन पर बदलेगा स्टॉपेज

गिरगांव चौपाटी पर गणपति विसर्जन के दौरान होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए 25 सितंबर को शाम 6 बजे से रात 11.30 बजे तक चर्चगेट की ओर जाने वाली 84 अप धीमी लोकल चर्नी रोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर नहीं रुकेगी। यह व्यवस्था भीड़ नियंत्रण के लिए की गई है।

तेज लोकल भी धीमी ट्रेन की तरह चलेगी

मुंबई सेंट्रल-चर्चगेट के बीच शाम 5 बजे से रात 8.30 बजे तक चलने वाली 37 तेज 12 डिब्बों की मुंबई लोकल सभी स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें चर्नी रोड स्टेशन भी शामिल है। इस अवधि में इन ट्रेनों को धीमी लोकल की तरह चलाया जाएगा।

कुछ 15 डिब्बों वाली लोकल के स्टॉपेज भी हटेंगे

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुछ 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनों को ग्रांट रोड, चर्नी रोड और मरीन लाइंस स्टेशनों पर अस्थायी रूप से नहीं रोका जाएगा। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से विशेष व्यवस्था के दौरान सहयोग करने की अपील की है।

गणपति भक्तों के लिए 390 स्पेशल ट्रेनें

गणपति उत्सव के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कुल 390 गणपति विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन विशेष सेवाओं का उद्देश्य उत्सव के दौरान बढ़ने वाली यात्री संख्या को संभालना और श्रद्धालुओं की यात्रा को सुविधाजनक बनाना है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात