मुंबई में BEST बस हादसा, चार पैदल यात्रियों को बचाने में बिगड़ा नियंत्रण, खंभे से टकराई बस

BEST Bus Accident: मानखुर्द स्टेशन पुल पर पैदल यात्रियों को बचाने के चक्कर में बेस्ट की ठेका बस अनियंत्रित होकर मेट्रो खंभे से टकरा गई। हादसे में एक यात्री घायल हो गया।
BEST bus accident in Mumbai: Control lost while trying to save four pedestrians
बेस्ट बससोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

BEST Bus Accident Mankhurd Metro Pillar: मुंबई में शुक्रवार तड़के BEST की ठेका बस हादसे का शिकार हो गई। ऐरोली से प्रतीक्षा नगर जा रही बस मानखुर्द स्टेशन पुल पर चार पैदल यात्रियों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर मेट्रो स्टेशन के खंभे से जा टकराई। हादसे में बस में सवार एक यात्री घायल हो गया।

पैदल यात्रियों को बचाने में लगाया इमरजेंसी ब्रेक

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 2.15 बजे मातेश्वरी-प्रतीक्षा नगर डिपो की ठेका बस मार्ग क्रमांक 501/41 पर चल रही थी। बस का पंजीकरण क्रमांक एमएच-01-ईएम-2767 है। यह बस ऐरोली से प्रतीक्षा नगर की ओर जा रही थी।

मानखुर्द स्टेशन पुल पर अचानक चार पैदल यात्री सड़क पार करने लगे। उन्हें बचाने के लिए चालक ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाया। अचानक ब्रेक लगाने के कारण बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क किनारे स्थित मेट्रो के खंभे से टकरा गई।

यात्री के हाथ और जांघ में लगी चोट

टक्कर के कारण मुंबई बस में सवार एक अज्ञात यात्री घायल हो गया। उसके बाएं हाथ की कलाई और जांघ में चोट लगने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद घायल यात्री ने अपने परिजनों से संपर्क किया।

सायन अस्पताल में कराया उपचार

घायल यात्री को परिजनों की मदद से सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में किसी अन्य यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

BEST bus accident in Mumbai: Control lost while trying to save four pedestrians
उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री के पास मिला 11 फीट लंबा अजगर, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू, बिल्ली की हुई मौत

हादसे के कारणों की जांच

घटना के बाद बस और हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर बताया गया है कि सड़क पार कर रहे पैदल यात्रियों को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाने के बाद चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। संबंधित विभाग द्वारा हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com