प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया) 
मुंबई

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा टाइप 1 डायबिटीज, वाडिया अस्पताल में 1300 से अधिक बाल मरीजों का चल रहा इलाज

Mumbai Type 1 Diabetes in Children: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा टाइप 1 डायबिटीज। देश में 3 लाख से अधिक बच्चे पीड़ित, मुंबई के वाडिया अस्पताल में हर पांचवें दिन मिल रहा एक नया बाल मरीज।

रूपम सिंह

Type 1 Diabetes Children Cases Mumbai: बच्चों में तेजी से बढ़ रही टाइप-1 डायबिटीज स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, देश में तीन लाख से अधिक बच्चे इस बीमारी के साथ जीवन जी रहे हैं, जबकि हर वर्ष करीब 19 हजार नए मामलों की पहचान हो रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि जागरूकता और समय पर इलाज से इस बीमारी के प्रभाव को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

वाडिया अस्पताल में 1,300 से अधिक बच्चों का इलाज

मुंबई शहर के वाडिया अस्पताल में वर्तमान में 1,300 से अधिक टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों का उपचार चल रहा है। अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, लगभग हर पांचवें दिन एक नए बाल मरीज में इस बीमारी की पुष्टि हो रही है। इससे स्पष्ट है कि बच्चों में इस रोग के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

क्या है टाइप-1 डायबिटीज?

विशेषज्ञ डॉ. सुधा राव के अनुसार, टाइप-1 डायबिटीज एक ऑटोइम्यून बीमारी है। इस स्थिति में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) अग्न्याशय (पैंक्रियास) की इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं पर हमला कर देती है। इसके कारण शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता और रक्त में शर्करा का स्तर बढ़ने लगता है।

समय पर पहचान और इंसुलिन है सबसे जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि टाइप-1 डायबिटीज का स्थायी इलाज फिलहाल उपलब्ध नहीं है, लेकिन समय पर पहचान, नियमित इंसुलिन थेरेपी, संतुलित आहार और लगातार ब्लड शुगर की निगरानी से बच्चे सामान्य और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। डॉक्टरों ने अभिभावकों से अपील की है कि यदि बच्चे में अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, तेजी से वजन घटना या अत्यधिक थकान जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर