ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

ABGH Senior Resident Vacancy: दिल्ली के आचार्यश्री भिक्षु सरकारी अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती निकली है। 27 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए चयन होगा।
Delhi Govt Hospital Recruitment 2026
ABGH में सीनियर रेजिडेंट की भर्तीसोर्स- AI
Published on
Updated on

Medical Jobs Delhi 2026: दिल्ली में सरकारी अस्पताल में नौकरी की तैयारी कर रहे मेडिकल उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है। आचार्यश्री भिक्षु सरकारी अस्पताल (ABGH) ने बच्चों, स्त्री रोग, एनेस्थीसिया और आपातकालीन विभाग में सीनियर रेजिडेंट के कुल 7 पदों पर एडहॉक भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इच्छुक उम्मीदवारों का चयन 27 अगस्त 2026 को आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन आवेदन पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।

ABGH में सीनियर रेजिडेंट की भर्ती

एबीजी अस्पताल की ओर से अपने जिन विभागों में सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती निकाली गई है, उनमें बच्चों के विभाग में 2, स्त्री रोग विभाग में 2, आपातकालीन विभाग में 1 और एनेस्थीसिया में 2 पद शामिल हैं।

2.08 लाख तक मिलेगी मासिक सैलरी

सीनियर रेजिडेंट के इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 67,700 से 2,08,700 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विभाग के अनुसार पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (एमडी/डीएनबी/बीआईएल) या इसके बराबर; या जूनियर रेजिडेंट के तौर पर 3 वर्ष का अनुभव (संबंधित विभाग में 2 वर्ष) का अनुभव होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू की तारीख के हिसाब से की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Delhi Govt Hospital Recruitment 2026
Delhi Police भर्ती अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! बारिश के चलते PE&MT स्थगित, अब इस तारीख को होगा फिजिकल टेस्ट

सुबह 9 से 11 बजे तक करनी होगी रिपोर्टिंग

वॉक-इन इंटरव्यू 27 अगस्त को 'कॉन्फ़्रेंस रूम, एबीजी अस्पताल' में सुबह 11.30 बजे से आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए पते पर उम्मीदवारों का रिपोर्ट करने का समय सुबह 9 से 11 बजे के बीच तय किया गया है।

ऐसे में जो उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन फॉर्म कैसे डाउनलोड करें?

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एबीजी अस्पताल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिन केंद्र पर ले जाएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com