Weather Update Live: देश भर में बारिश से हाहाकार! फ्लाइट-रेलवे सभी लेट, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: IMD ने कल दिल्ली-NCR समेत देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए कहां कैसा मौसम रहेगा।
imd alert
बारिश से जलभरावIANS

दिल्ली के कई इलाकों में रेड अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक दक्षिण-पूर्व, पूर्वी, शाहदरा, मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में दिनभर भारी बारिश हो सकती है।

IMD ने इन इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। लोगों को बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने और जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने की सलाह दी गई है।

Delhi NCR Heavy Rain Waterlogging: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया। राजधानी के सदर बाजार, शाहीन बाग, जनकपुरी समेत गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे सड़कें दरिया जैसी नजर आईं। जलभराव के कारण कई प्रमुख मार्गों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश, आंधी और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा और दिल्ली एयरपोर्ट से 14 उड़ानों को जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com