मुंबईकरों के लिए राहत: लगातार बारिश से तानसा झील हुई ओवरफ्लो; जल स्रोतों में 61% से अधिक पहुंचा पानी

Mumbai Water Supply: मुंबई को पानी देने वाली तानसा झील बुधवार को लबालब होकर ओवरफ्लो हो गई। विहार और तुलसी के बाद यह तीसरी झील है; झीलों का कुल जल स्तर 61.90% तक पहुंच गया है।
Relief for Mumbaikars as Tansa Lake overflows following heavy rainfall in catchment areas, taking total water stock across seven lakes to 61.90%.
तानसा झील (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Tansa Lake Overflow: मुंबईकरों के लिए राहत की खबर है। महानगर को पानी की आपूर्ति करने वाली सात प्रमुख झीलों में से तानसा झील बुधवार सुबह 8 बजकर 51 मिनट पर पूरी तरह भरकर ओवरफ्लो हो गई। पिछले कुछ दिनों से जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते जलाशयों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई है।

तानसा के ओवरफ्लो होने के साथ ही मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों में से अब तीन झीलें लबालब हो चुकी हैं। बीएमसी के जल अभियंता विभाग के अनुसार, विहार झील 7 जुलाई की रात 9 बजे ओवरफ्लो हुई थी। इसके कुछ ही घंटों बाद उसी रात 11 बजकर 43 मिनट पर तुलसी झील भी ओवरफ्लो हो गई थी।

अब तानसा झील के ओवरफ्लो होने से शहर के जल स्त्रोतों की स्थिति में और सुधार हुआ है। बुधवार सुबह 6 बजे किए गए आकलन के अनुसार, मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सभी सात झीलों में कुल उपलब्ध जल भंडार उनकी कुल क्षमता का 61.90 प्रतिशत पहुंच गया है।

14,508 करोड़ लीटर है क्षमता

तानसा बांध ठाणे जिले के शाहपुर तालुका में स्थित है। पत्थर से निर्मित यह बांध देश के चुनिंदा ऐतिहासिक बांधों में शामिल है। तानसा झील की अधिकतम जल भंडारण क्षमता 14,508 करोड़ लीटर है। मुंबई की कुल जल आपूर्ति में तानसा का योगदान करीब 11 प्रतिशत है और यहां से प्रतिदिन 455 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है।

तानसा बांध का निर्माण वर्ष 1892 में हुआ था और इसकी लंबाई 2,743.20 मीटर है। पिछले वर्षों में भी तानसा झील जुलाई के दौरान ओवरफ्लो होती रही है। वर्ष 2025 में यह 23 जुलाई को, 2024 में 24 जुलाई को ओवरफ्लो हुई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com