अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई उपनगरीय नेटवर्क को मिलेगी सौगात, 238 नई वातानुकूलित लोकल ट्रेनें होंगी तैयार, रेल मंत्री का ऐलान

Mumbai AC Local Train: मुंबई उपनगरीय नेटवर्क के लिए 238 नई वातानुकूलित (AC) ईएमयू ट्रेनें तैयार की जा रही हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने MUTP परियोजना के तहत इसकी घोषणा की।

रूपम सिंह

Mumbai MUTP Project Ashwini Vaishnaw Rail Minister: मुंबई के उपनगरीय रेल नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मुंबई उपनगरीय नेटवर्क के लिए 238 वातानुकूलित ईएमयू (इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट) ट्रेनें प्राथमिकता के आधार पर तैयार की जा रही हैं। इन ट्रेनों के आने से मुंबई की लोकल सेवा में आधुनिक और वातानुकूलित ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी।

तीन रेलवे कारखानों में बनेंगी AC ट्रेनें

रेल मंत्रालय के अनुसार, इन 238 एसी ईएमयू ट्रेनों का निर्माण देश की तीन प्रमुख उत्पादन इकाइयों में किया जाएगा। चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) और रायबरेली स्थित मॉडर्न कोच फैक्टरी (एमसीएफ) में इन ट्रेनों को तैयार किया जाएगा।

ICF में 120, RCF में 71 और MCF में 47 रेक

सांकेतिक उत्पादन कार्यक्रम के तहत चेन्नई की ICF में 120 AC EMU रेक, कपूरथला की आरसीएफ में 71 रेक और रायबरेली की MCF में 47 रेक तैयार करने का प्रावधान किया गया है। तीनों इकाइयों में कुल 238 एसी ईएमयू रेक का निर्माण किया जाएगा।

मुंबई शहरी परिवहन परियोजना को मिलेगी मजबूती

रेल मंत्रालय ने बताया कि यह कदम मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (एमयूटीपी) के तहत उपनगरीय रेल परिवहन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। मुंबई में बड़ी संख्या में यात्री रोजाना लोकल ट्रेनों से सफर करते हैं। ऐसे में आधुनिक एसी ईएमयू ट्रेनों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

आधुनिक यात्री ट्रेनों के निर्माण में सक्षम रेलवे

रेलवे की उत्पादन इकाइयां पहले से ही वातानुकूलित ईएमयू, वंदे भारत और वंदे मेट्रो जैसी आधुनिक यात्री ट्रेनों के निर्माण में अपनी क्षमता साबित कर चुकी हैं। मंत्रालय के मुताबिक, एसी ईएमयू रेक के लिए अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) और आईसीएफ की मौजूदा तथा प्रमाणित तकनीकी विशिष्टताओं के आधार पर खरीद को मंजूरी दी गई है।

उपनगरीय सेवा को आधुनिक बनाने पर जोर

238 नई एसी ईएमयू ट्रेनों की योजना मुंबई के उपनगरीय रेल नेटवर्क के आधुनिकीकरण की दिशा में अहम मानी जा रही है। इससे आने वाले समय में यात्रियों को अधिक आरामदायक और आधुनिक लोकल सेवा उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है।

RTI में बड़ा खुलासा: दिल्ली में पैलेट गन से घायलों का आंकड़ा दोगुना, AIIMS और RML क्यों छिपा रहे जानकारी?

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी मौजूद

पैलेट गन केस में कहां पहुंची जांच? पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे

Explainer: वंदे मातरम् पर क्यों नहीं थम रहा सियासी विवाद, जानिए जिन्ना के खत और कांग्रेस के फैसले का सच

हैदराबाद एस्टन मार्टिन हादसा: सांसद के 21 साल के आरोपी बेटे को मिली जमानत, तेज रफ्तार से युवती की ली थी जान