मुंबई सायन फ्लाईओवर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

जल्द खुलेगा Sion Flyover, अंडरपास से ओपनिंग तक जानिए पूरा शेड्यूल

Mumbai Sion Flyover News : BMC ने स्पष्ट किया कि सायन फ्लाईओवर का पुनर्निर्माण मई 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। काम समय पर खत्म हुआ तो 1 जून 2026 से फ्लाईओवर जनता के लिए खोल जाएगा।

अंकिता पटेल

Sion Flyover News Mumbai:  मुंबई की ट्रैफिक व्यवस्था की लाइफलाइन माने जाने वाले सायन फ्लाईओवर के पुननिर्माण को लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम ने अब स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। मध्य मुंबई में ईस्ट और वेस्ट को जोड़ने वाले इस अहम प्रोजेक्ट का काम मई 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

बीएमसी के अतिरिक्त निगमायुक्त अभिजीत बांगर ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि यदि काम तय समयसीमा के भीतर संपन्न हुआ, तो 1 जून 2026 से यह फ्लाईओवर आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। हाल ही में अतिरिक्त आयुक्त बांगर ने प्रोजेक्ट साइट का दौरा कर निर्माण कार्य की समीक्षा की। इस दौरान इन्फ्रास्ट्रक्चर विभाग के उपायुक्त गिरीश निकम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी हाल में निर्माण कार्य की डेडलाइन मिस नहीं होनी चाहिए।

  • चरणबद्ध तरीके से पूरा होगा काम: ये है पूरा शेड्यूल सायन फ्लाईओवर के निर्माण को कई चरणों में बांटा गया है ताकि काम में तेजी बनी रहे:
  • अंडरपास का काम: लाल बहादुर शास्त्री (LBS) मार्ग पर बन रहे अंडरपास का काम इसी साल यानी दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं, धारावी की ओर जाने वाले दूसरे अंडरपास का निर्माण फरवरी 2026 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
  • गर्डर और रेलवे ब्रिज: रेलवे लाइन के ऊपर बनने वाले हिस्से (उत्तरी भाग) पर गर्डर लॉन्चिंग का काम अप्रैल के पहले हफ्ते में प्रस्तावित है। इसके तुरंत बाद रेलवे क्षेत्र के बाकी काम पूरे किए जाएंगे।
  • एक्सेस रोड: धारावी और एलबीएस मार्ग की ओर जाने वाली एक्सेस रोड 15 अप्रैल 2026 तक तैयार हो जाएगी।

नागपुर और अंबाला से आ रहा है स्टील

फ्लाईओवर की मजबूती के लिए इस्तेमाल होने वाले गर्डर का निर्माण मुंबई में नहीं, बल्कि नागपुर और अंबाला की फैक्ट्रियों में किया जा रहा है। बीएमसी ने गुणवत्ता से कोई समझौता न करने का फैसला किया है। इसके लिए निगम के प्रतिनिधि इन शहरों में मौजूद रहकर फैब्रिकेशन प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं, ताकि मुंबई में मटेरियल समय पर पहुंचे।

45 दिन का अंतिम 'लैप'

अधिकारियों के मुताबिक, 15 अप्रैल 2026 के बाद पूर्वी तरफ की एक्सेस रोड का काम शुरू होगा, जिसे पूरा करने के लिए 45 दिनों का समय निर्धारित किया गया है। इस प्रकार, 31 मई 2026 तक सिविल वर्क पूरा कर लिया जाएगा और अगली सुबह यानी 1 जून से वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकेगी।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा