दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

Delhi Road Accident: दिल्ली के ITO के पास स्विफ्ट और इनोवा की जोरदार टक्कर हुई। हादसे में विधायक अनिल झा और अभय पाटिल समेत कई लोग घायल हुए। सभी को तत्काल में LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया।
delhi ito road accident mla injured
दिल्ली आईटीओ सड़क हादसासौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
Published on: 
Updated on: 

Delhi ITO Accident: दिल्ली में रविवार रात जोरजदार भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो राज्यों के विधायक समेत एक परिवार घायल हुआ। रविवार रात करीब 9:30 बजे, I.P. एस्टेट पुलिस स्टेशन को सड़क दुर्घटना के बारे में एक PCR कॉल मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दुर्घटना में दो गाड़ियां, जिसमें एक इनोवा और एक स्विफ्ट कार शामिल थीं।

शुरुआती स्थानीय जांच के अनुसार, स्विफ्ट कार 32 वर्षीय आशुतोष पांडे चला रहे थे, जो अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों के साथ लक्ष्मी नगर से ITO की ओर जा रहे थे। PWD ऑफिस के पास, स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराई और रेलिंग पार करने के बाद, ITO से लक्ष्मी नगर की ओर आ रही इनोवा से टकरा गई।

विधायक समेत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इनोवा में किराड़ी विधानसभा के मौजूदा विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल सवार थे। सभी लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें LNJP अस्पताल ले जाया गया। सभी की हालत स्थिर है। मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और दोनों गाड़ियों को सड़क से हटाया गया। आगे की जांच चल रही है।

स्विफ्ट कार में सवार आशुतोष पांडे ने हादसे की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया, कि "मैं ITO रेड लाइट से मुड़कर हेडक्वार्टर के बाहर पहुंचा। दूसरी तरफ से तेज रफ्तार में एक कार आई और मुड़ते वक्त मेरी कार से टकरा गई। फिलहाल, मैं ठीक हूं।"

delhi ito road accident mla injured
पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com