संजय राउत  (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

इडियट को इडियट बोलना गुनाह है क्या? राहुल गांधी को मिले नोटिस पर संजय राउत का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

Sanjay Raut Statement: राहुल गांधी को लोकसभा सचिवालय से मिले नोटिस पर संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। बाबा रामदेव और नितेश राणे पर भी बोले शिवसेना उद्धव गुट सांसद संजय राउत।

गोरक्ष पोफली

Sanjay Raut Attacks Centre: शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लोकसभा सचिवालय से नोटिस मिलने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी को नोटिस मिलने के सवाल पर संजय राउत ने कहा, उन्हें क्यों नोटिस भेजा गया है? उन्होंने किसी को इडियट कहा। क्या 'इडियट' कहना कोई असंसदीय शब्द है? हमारे गृह मंत्री, जिन्होंने जंतर-मंतर पर छोटे बच्चों के खिलाफ पैलेट गन चलवाई, आंसू गैस छोड़े, कील वाली लाठियों से उन्हें मारा। अगर वे संसद में नहीं आते हैं और जवाब नहीं देते हैं तो उन्हें आप क्या कहेंगे?

3 इडियट्स फिल्म का दिया उदाहरण

उन्होंने कहा, आमिर खान की एक फिल्म भी आई थी, 3 इडियट। उसे बहुत से पुरस्कार मिले हैं। अगर 'इडियट' शब्द असंसदीय है तो इस फिल्म को सेंसर ने मंजूर कैसे किया?

संजय राउत ने सवाल किया, इडियट को इडियट बोलना इस देश में गुनाह है क्या?

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के कांवड़ यात्रा निकालने पर भी संजय राउत ने तंज कसा। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता। वह कांवड़ यात्रा कार में निकाल रहे थे, जिसमें उनके माता-पिता बैठे थे? वह खुद को श्रवण कुमार के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे थे। ये सब इडियट हैं। राहुल गांधी ने बिल्कुल सही शब्द इस्तेमाल किया है। उन्होंने इस देश में अंधभक्त और इडियट दोनों तैयार कर दिए हैं।

ठाणे में धार्मिक आयोजन

बता दें कि ठाणे में मुंबरेश्वर देवी और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे भी शामिल हुए।

योग गुरु बाबा रामदेव के बयान पर बोलते हुए संजय राउत ने कहा, रामदेव बाबा को अब एहसास हो गया है कि देश में हवा बदल रही है। इसका मतलब है कि उन्हें पता है कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जा रहे हैं, इसलिए बाबा रामदेव ने अपनी निष्ठा की दिशा बदल ली है।

रामदेव का सरकार पर भ्रष्टाचार और बदहाली का आरोप

बता दें कि बाबा रामदेव ने आरोप लगाया कि सरकारी भर्तियों में पैसों के लेन-देन और भ्रष्टाचार के जरिए चहेते लोगों को भरा जा रहा है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि स्कूलों में शिक्षकों, पानी और बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। सरकार को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि यदि ये घपले नहीं सुधरे, तो युवाओं और छात्रों के बीच असंतोष के चलते बड़े आंदोलन फिर से शुरू हो सकते हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO