...तो प्रधानमंत्री नहीं बन पाते मोदी! संजय राउत का पीएम पर तीखा हमला, कहा- इस्तीफा देकर युवाओं को दें मौका

Sanjay Raut on PM Modi: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के भाषण पर संजय राउत ने तीखा हमला बोला। राउत ने कहा कि 75 की उम्र वाले सत्ता छोड़कर देश की बागडोर युवाओं को सौंप दें।
Sanjay Raut criticism on PM Narendra Modi Independence Day speech
संजय राउत, इनसेट- पीएम मोदीसोर्स: सोशल मीडिया
Updated on

Sanjay Raut Criticism on PM Modi Independence Day Speech: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश की युवा शक्ति की जमकर तारीफ की। हालांकि, उनके इस भाषण को लेकर अब सियासत गर्मा गई है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है। मीडिया से बातचीत करते हुए संजय राउत ने कहा कि अगर पीएम मोदी ने देश की युवा शक्ति का आभार माना है, तो वे भी उनका शुक्रिया अदा करते हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि देश के बुजुर्ग नेता अपनी सत्ता छोड़ें और युवाओं को मौका दें।

75 की उम्र वाले सत्ता छोड़ें और युवाओं को सौंपें देश

संजय राउत ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि यह देश हमेशा से ही युवा शक्ति के दम पर आगे बढ़ा है। इसलिए जिनकी उम्र 75 वर्ष पूरी हो चुकी है, उन्हें खुद सत्ता त्याग देनी चाहिए और देश की बागडोर युवा शक्ति के हाथों में सौंप देनी चाहिए। स्वतंत्रता दिवस पर हमारे देश और लोकतंत्र के लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

'गांधी नेहरू की वजह से मिला मोदी को भाषण देने का मौका'

संजय राउत ने कहा कि आज 80वां स्वतंत्रता दिवस है, और यह दिन आए इसके लिए भारत के हजारों-लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया है। महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद ऐसे अनेक सेनापतियों के नेतृत्व में अंगेजों के खिलाफ संघर्ष किया, बलिदान दिया, कारावास भोगा तब जाकर स्वतंत्रता मिली। इसी वजह से नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में लाल से भाषण देने की संधि प्राप्त हुई है।

ऐसे में नरेंद्र मोदी समेत भारत के सभी प्रधानमंत्रियों को गांधी, नेहरू, पटेल, मौलाना आजाद, विनोबा भावे, अच्युतराव पटवर्धन ऐसे असंख्य क्रांतिकारी और सेनापतियों के प्रति कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए। संजय राउत ने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी के लिए कितनी कृतज्ञता का भाव रखते है इसकी मुझे आशंका है।

Sanjay Raut criticism on PM Narendra Modi Independence Day speech
युवाओं को फ्री कोचिंग से दिमागी नक्सल तक, लाल किले से क्या-क्या बोले पीएम मोदी? पढ़ें भाषण की 10 मुख्य बातें

भगत सिंह जैसे युवाओं ने देश के लिए दी फांसी की कुर्बानी

देश के निर्माण और आजादी की लड़ाई में युवाओं के योगदान को लेकर संजय राउत ने कहा कि भारत की आजादी का इतिहास युवाओं के खून और पसीने से लिखा गया है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह जैसे अनगिनत युवा देश के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए। आजादी की इस पावन लड़ाई में लाखों-करोड़ों युवाओं ने अपने प्राणों की आहुति दी है।

संजय राउत ने कहा कि हाल के दिनों में जंतर-मंतर पर हुए युवा आंदोलनों ने भी पूरे देश की सत्ता को हिलाकर रख दिया था। शायद इसीलिए प्रधानमंत्री को आज युवा शक्ति का आभार व्यक्त करना पड़ा है।

Sanjay Raut criticism on PM Narendra Modi Independence Day speech
स्वतंत्रता दिवस 2026: मुंबई में CM फडणवीस और पुणे में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने फहराया तिरंगा, देखें VIDEO

कम से कम स्वतंत्रता दिवस के दिन तो झूठ न बोलें

कोरोना काल और अन्य राष्ट्रीय संकटों के दौरान विपक्ष द्वारा देश में भय और भ्रम फैलाने के प्रधानमंत्री के आरोपों पर भी संजय राउत ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का यह दावा पूरी तरह से गलत है। कम से कम स्वतंत्रता दिवस जैसे पावन और ऐतिहासिक अवसर पर तो देश के प्रधानमंत्री को झूठ बोलने से बचना चाहिए।

आज का दिन उन महान शहीदों को याद करने का है, जिन्होंने देश के लिए अपनी आत्मा और जीवन का बलिदान दिया। ऐसे पवित्र अवसर पर शहीदों का स्मरण करने के बजाय अगर राजनीति और झूठे आरोप लगाए जाएं, तो यह हमारे देश का बड़ा दुर्भाग्य है।

Navbharat Live
navbharatlive.com