ठाणे का कायाकल्प करेंगी रिंग मेट्रो और बोरीवली टनल, स्वतंत्रता दिवस पर बोले उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Thane Ring Metro Project: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में रिंग मेट्रो और बोरीवली टनल को गेमचेंजर बताया। उन्होंने 900 बेड का अस्पताल इसी वर्ष शुरू करने की घोषणा की।
Ring Metro and Borivali Tunnel will rejuvenate Thane: Eknath Shinde said on Independence Day
एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्रीसोर्स-X
Updated on

Maharashtra Development Eknath Shinde: राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे शहर में आकार ले रही रिंग मेट्रो प्रोजेक्ट एवं बोरीवली से ठाणे ट्वीन टनल सड़क परियोजना को गेमचेंजर बताते हुए कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से ठाणे जिले का कायाकल्प किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ठाणे शहर के लिए 302 करोड़ रुपये और अंबरनाथ के लिए 150 करोड़ रुपये की सीवरेज परियोजना को मंजूरी दी गई है।

गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों को किफायती पक्के घर उपलब्ध कराकर पूरे महाराष्ट्र को झोपड़पट्टी-मुक्त करने का संकल्प सरकार ने लिया है। शिंदे ने यह भी कहा कि ठाणे में 900 बिस्तरों वाला राज्य का सबसे बड़ा अत्याधुनिक सिविल अस्पताल इसी वर्ष शुरू हो जाएगा। इस तरह के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया ध्वजारोहण

देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य ध्वजारोहण समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपस्थित जनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सक्षम किसान, प्रतिभाशाली युवा, सशक्त महिलाएं और खुशहाल नागरिक ही हमारे विकास की सही परिभाषा है, किसानों के सम्मान, श्रमिकों के पसीने, महिलाओं के आत्मविश्वास, युवाओं की ऊर्जा और आधुनिक तकनीक की ताकत को एक साथ लाकर हम महाराष्ट्र और भारत को दुनिया का सबसे श्रेष्ठ राष्ट्र बनाएंगे, इस अवसर पर सांसद नरेश म्हस्के, विधायक संजय केलकर, रवींद्र फाटक, माधवी नाईक, महापौर शर्मिला पिपलोलकर सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक व विद्यार्थी उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने अंतरिक्ष अनुसंधान, डिजिटल तकनीक, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। ब्रहमोस मिसाइल जैसी तकनीक से रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भर बना है, और जीरो टॉलरेस नीति के कारण नक्सलवाद का खात्मा होकर शांति, सुरक्षा और विकास ही देश का त्रिसूत्र बन गया है। इस राष्ट्रीय यात्रा में महाराष्ट्र ने हमेशा बढ़त बनाए रखी है और राज्य तेजी से ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है।

Ring Metro and Borivali Tunnel will rejuvenate Thane: Eknath Shinde said on Independence Day
सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेंगी शिंदे की मुश्किलें! सहयोगी मंत्रियों के पुराने हस्ताक्षर बनेंगे गले की फांस

आधारवड ऐप और 'पुलिस मित्र' ऐप की शुरुआत

उप मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में 6,059 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सक्षम कैमरे लगाए जा रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'आधारवड' ऐप और संवाद बढ़ाने के लिए 'पुलिस मित्र' ऐप शुरू किया गया है। नशामुक्त भारत अभियान के तहत ठाणे पुलिस ने 40 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थों को नष्ट कर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। आज की 'जेन जी' को स्मार्ट, टेक्नो-सेवी और इनोवेटिव पीढ़ी बताते हुए उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्टार्टअप्स, ग्रीन टेक्नोलॉजी और एआई सॉल्यूशंस के माध्यम से विकास में अपना योगदान दें।

महा वॉकेथॉन और मृदा एवं जल संरक्षण रील्स की प्रतियोगिता

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मृदा एवं जल संरक्षण विभाग की तरफ से आयोजित किए जाने वाले 'महा वॉकेथॉन वॉक फॉर वाटर' और 'मृदा एवं जल संरक्षण रील्स प्रतियोगिता के आधिकारिक लोगो का अनावरण उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को मिट्टी और पानी के संरक्षण, जल संरक्षण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और 'पानी रोको, पानी रिसाओ' (पाणी अडवा, पाणी जिरवा) का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के लिए मृदा एवं जल संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com