Pargat Singh New Punjab Congress Chief: पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। कांग्रेस ने परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह बदलाव अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद हुआ है। वड़िंग ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अपना इस्तीफा सौंपा था। वह अप्रैल 2022 से पंजाब कांग्रेस की कमान संभाल रहे थे। परगट सिंह जालंधर कैंट से विधायक हैं और पार्टी में पहले भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। कांग्रेस ने वड़िंग के कार्यकाल के दौरान उनके योगदान की सराहना की है। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले यह बदलाव अहम माना जा रहा है।
खबर अपडेट की जा रही है...