मातोश्री पहुंचे राज ठाकरे (सौजन्य-ANI) 
मुंबई

13 साल बाद मातोश्री पहुंचे राज ठाकरे, आखिरी बार बालासाहेब के निधन पर गए थे

Raj Thackeray went Matoshree: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख और उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई राज ठाकरे ने 13 साल बाद मातोश्री की सीढ़ियों पर अपना कदम रखा है।

प्रिया जैस

Raj Thackeray went Matoshree: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने 13 साल बाद मातोश्री की दहलीज पर कदम रखा है। इतने सालों से राजनीतिक मतभेदों से अलग हुए दोनों भाइयों में एक बार फिर नजदीकियां बढ़ रही है। इसी सिलसिले में राज ठाकरे ने दोनों के रिश्तों को मजबूत करने के लिए एक कदम आगे बढ़ाया है।

शिवेसना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे आज अपना 65 जन्मदिन मना रहे है। उनके जन्मदिन के मौके पर राज्य भर से यूबीटी समर्थक उन्हें बधाई देने मातोश्री पहुंचे है। इसी क्रम में उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे भी उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई देने मातोश्री पहुंचे।

राज ठाकरे पहुंचे मातोश्री

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख और उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई राज ठाकरे ने 13 साल बाद मातोश्री की सीढ़ियों पर अपना कदम रखा है। राज ठाकरे आखिरी बार 2012 में बालासाहेब के निधन पर मातोश्री गए थे। इसके बाद से आज उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर उन्होंने मातोश्री की दहलीज पर कदम रखा है।

समर्थकों का लगा तांता

महाराष्ट्र के मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे अपने जन्मदिन पर बधाई देने के लिए मातोश्री में एकत्र हुए समर्थकों से बातचीत करते हुए।

हाल ही में मराठी की अस्मिता को बचाने के उद्देश्य से दोनों भाई एक साथ आए थे। राज और उद्धव ठाकरे ने मिलकर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था, जिसके बाद सरकार को त्रि-सूत्री भाषा निती का जीआर वापस लेना पड़ा था। इन दोनों के साथ आने के बाद लोगों में यह विश्वास जगा है कि आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में भी दोनों भाई साथ दिखेंगे।

हालांकि, शिवसेना यूबीटी और मनसे की ओर से ऐसी कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन 5 जुलाई को ठाकरे बंधुओं की विजय रैली के बाद दोनों भाइयों के साथ आने की चर्चाएं तेज हो गई थी। आज शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के 65वें जन्मदिन पर, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे उन्हें बधाई देने के लिए मातोश्री पहुंचे। राज ठाकरे के मातोश्री में आगमन होने के बाद इन अटकलों को फिर हवा मिलेगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें