Raj Thackeray News: मुंबई महानगरपालिका सहित आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे सभी सियासी दलों की तैयारी तेज हो गई है। इसी पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे भी एक्शन मोड में आ गए हैं। राज ने मुंबई में आठ नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है, जिसमें विभाग प्रमुख भी शामिल होंगे।