राहुल गांधी और प्रकाश आंबेडकर (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

Haldwani Shuddhikaran Dispute: खड़गे विवाद पर प्रकाश आंबेडकर ने राहुल गांधी से पूछे तीखे सवाल। कहा- एफआईआर करवाएं और Walk the Talk अपनाएं। जानिए पूरा मामला।

गोरक्ष पोफली

Prakash Ambedkar Slams Rahul Gandhi: भारतीय संविधान के जनक बाबा साहेब आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

प्रकाश आंबेडकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को मेरा सुझाव, भाजपा द्वारा हल्द्वानी में किया गया शुद्धिकरण कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जातिवाद और छुआछूत का एक घिनौना और निंदनीय कृत्य था, और इसने भाजपा की मनुवादी सोच को एक बार फिर बेनकाब किया।

अपनी ही पार्टी के रवैये पर खड़गे का दुख

उन्होंने कहा कि इससे भी बुरी बात यह है कि खड़गे को अपनी ही कांग्रेस पार्टी के सदस्यों द्वारा इस जातिवादी कृत्य की स्पष्ट रूप से निंदा न किए जाने पर अपना दुख जताना पड़ा। आपने कल 15 दिन बाद इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एक प्रेजेंटेशन दी, जिसमें आपने शुद्धिकरण करने वालों को एक्सपोज किया।

अपने अध्यक्ष पर चुप्पी साधने वाले भाजपा से अलग कैसे?

उन्होंने राहुल गांधी से मुखातिब होते हुए कहा कि आप विपक्ष के नेता हैं, आपके कार्यकर्ता आपको अगला प्रधानमंत्री बनाने की तैयारी कर रहे हैं। बहुत अच्छी बात है, पर जो पार्टी के बड़े लोग अपने ही पार्टी अध्यक्ष पर हुए जातिवाद पर चुप्पी साधे रहते हैं, वे भाजपा मनुवादियों से कैसे बेहतर हैं?

आंबेडकर ने कहा कि ये प्रेजेंटेशन में तस्वीर दिखाने से कुछ नहीं होगा। सबको पता है खड़गे के खिलाफ ये जातिवाद भाजपा ने किया है, इसमें कोई दो राय नहीं है। आप बोल रहे हैं कि खड़गे को न्याय मिलेगा, पर कैसे? आप क्या कर रहे हैं? आप विपक्ष के नेता हैं, आपने एफआईआर करवाई क्या? जब आप अपने पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो गरीब दलित और शोषित समाज क्या समझेगा? अंग्रेजी में एक कहावत है वॉक द टॉक। इसका मतलब यह है कि आप जो कहते हैं उसे करें और एक्शन के साथ अपने शब्दों का समर्थन करें।

भाजपा का राहुल गांधी पर पलटवार

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दलित समाज के मुद्दों को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने और समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

शनिवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी की राजनीति पर निशाना साधा है।

कांग्रेस दलितों को केवल वोट बैंक मानती है

गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी झूठे नैरेटिव के जरिए समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में जिस मुद्दे को राहुल गांधी ने जाति से जोड़कर पेश किया, उसका जाति से कोई संबंध नहीं था।

पासवान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस दलित समाज का इस्तेमाल केवल वोट बैंक के रूप में करती है, जबकि पार्टी के इतिहास और आचरण में दलित नेताओं को उचित सम्मान नहीं मिला।

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले सेंट्रल पार्क 16-17 अक्टूबर को बंद, अब क्या करेंगे अभिजीत दिपके?

आजाद मैदान में CJP के प्रदर्शन को मिली मंजूरी, मुंबई पुलिस बोली- वही है प्रदर्शनों के लिए निर्धारित स्थल

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR से UP-बिहार तक बदलेगा मौसम, 16 अक्टूबर को बारिश और आंधी का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट

MSEDCL ने राष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन में जीते 7 पुरस्कार, फ्यूचरिस्टिक डिस्कॉम श्रेणी में भी मिला पहला स्थान