Delhi CJP Protest Live: सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा आपने तिरंगा फहराने को भी कानून का उल्लंघन बता दिया है। किसके लिए? ज्ञानेश कुमार के लिए? ज्ञानेश कुमार नरेंद्र मोदी को क्या दे रहे हैं? आपने दिल्ली को ठप कर दिया है, रेलवे बंद कर दिया है, मेट्रो बंद कर दी है और दिल्ली को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की तरह एक बॉर्डर में बदल दिया है। आपने दिल्ली में तमाम सुरक्षा बलों को बुला लिया है।
छात्र संगठनों को घसीटा गया है, विपक्ष को घसीटा गया है, और पूर्व मुख्यमंत्रियों को सड़कों पर घसीटा गया है। क्या यह सब सिर्फ एक ज्ञानेश कुमार के लिए है? ज्ञानेश कुमार नरेंद्र मोदी के लिए इतने महत्वपूर्ण क्यों हैं? हम यह क्यों न मानें कि ज्ञानेश कुमार चुनाव जीतने में नरेंद्र मोदी की मदद कर रहे हैं? अगर वह चुनाव जीतने में उनकी मदद नहीं कर रहे हैं, तो नरेंद्र मोदी उन्हें इतनी सुरक्षा क्यों दे रहे हैं?"