CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले सेंट्रल पार्क 16-17 अक्टूबर को बंद, अब क्या करेंगे अभिजीत दिपके?

CJP Tiranga March: दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को 16-17 अक्टूबर के लिए बंद किया गया है। इसी बीच CJP के अभिजीत दिपके ने 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम का ऐलान किया है।
cjp tiranga march at central park
दिल्ली में छात्रों का तिरंगा मार्चSource- IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को आम जनता के लिए बंद रहेगा।

  • CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम का ऐलान किया है।

  • AAP ने भी कार्यक्रम में शामिल होने की घोषणा की है, NDMC ने पार्क बंद करने के लिए प्रशासनिक कारण बताए हैं।

Central Park Closed for 2 Days: दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर के लिए आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए इस संबंध में नोटिस जारी किया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को इसी पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान किया है।

अभिजीत दिपके ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की थी। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी इसमें हिस्सा लेने की घोषणा की है। ऐसे में सेंट्रल पार्क को दो दिनों के लिए बंद किए जाने के फैसले के बाद कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

अभिजीत दिपके ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान

अभिजीत दिपके ने 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम की घोषणा CJP के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद की थी। दोनों को जंतर-मंतर पर कथित तौर पर अनधिकृत रूप से प्रवेश करने, बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अदालत में कानूनी प्रक्रिया जारी है।

cjp tiranga march at central park
आजाद मैदान में CJP के प्रदर्शन को मिली मंजूरी, मुंबई पुलिस बोली- वही है प्रदर्शनों के लिए निर्धारित स्थल

दो दिन क्यों बंद रहेगा सेंट्रल पार्क?

NDMC की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद रहेगा। हालांकि, पार्क बंद किए जाने के पीछे बताए गए प्रशासनिक कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

cjp tiranga march at central park
तिरंगा फहराना अपराध कैसे? CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार को घेरा, विदेशी फंडिंग पर दी चुनौती

दिल्ली हाई कोर्ट ने इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आयोजित होने वाले 'तिरंगा मार्च' पर रोक लगाने से मना कर दिया था। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वह प्रदर्शन को संभालने और नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी। हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के इस आश्वासन को रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com