पायलट डेथ्स इंडिया FDTL रूल्स में देरी (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Pilot Deaths India: 48 घंटे में दो पायलटों की मौत, ALPA India ने फ्लाइट ड्यूटी नियमों पर उठाए सवाल

Pilot Deaths India News: पिछले 48 घंटों में दो पायलटों की मौत के बाद ALPA India ने फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट नियमों में देरी पर चिंता जताई है। संगठन ने इसे फ्लाइट सेफ्टी के लिए खतरा बताया है।

अपूर्वा नायक

Pilot Deaths India FDTL Rules: पिछले 48 घंटों में दो पायलटों की मौत के बाद एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (अल्पा इंडिया) ने चिंता जताई है।

एविएशन रेगुलेटर ने आरोप लगाया है कि फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (एफडीटीएल) पर एयरलाइंस को दी गई छूट सीधे तौर पर पलाइट सेफ्टी के लिए खतरा है और पायलटों को स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं।

इसने यह भी मांग की है कि डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (डीजीसीए) एयरलाइंस को पायलटों की हेल्थ रिपोर्ट पब्लिक करने का निर्देश दे। एयर इंडिया के कैप्टन तरुणदीप सिंह को 29 अप्रैल को बाली में रहने के दौरान हार्ट अटैक आया था।

30 अप्रैल को कैप्टन अर्जुन नायडू की हार्ट अटैक से मौत

अकासा एयर के कैप्टन अर्जुन नायडू की 30 अप्रैल को बेंगलुरु में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई, दोनों पायलट 45 साल से कम उम्र के थे। पायलटों की असमय मौतों को देखते हुए अल्पा इंडिया ने मांग की है कि केंद्र सरकार यह पक्का करे कि नियम समय पर लागू हों।

मेडिकली अनफिट के केस बढ़े

एक एविएशन सेफ्टी एनजीओ के डेटा के मुताबिक, 2009 और 2023 के बीच उड़ान भरने के लिए कुछ समय के लिए मेडिकली अनफिट घोषित किए गए पायलटों की संख्या में 520 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अगस्त 2023 से 50 साल से कम उम्र के कम से कम पांच भारतीय पायलटों की ड्यूटी के दौरान मौत हो चुकी है।

केंद्र सरकार ने पायलटों और दूसरे कर्मचारियों के लिए पर्याप्त आराम पक्का करने के लिए जनवरी 2024 में नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट नियमों की घोषणा की थी। इन नियमों के मुताबिक, पायलटों के लिए हफ्ते के आराम का समय 36 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे करना, ज्यादा से ज्यादा फ्लाइट ड्यूटी की लिमिट 10 घंटे तय करना और रात में लैंडिग को हफ्ते में दो बार तक लिमिट करना जरूरी था। एयरलाइंस के दबाव के कारण केंद्र सरकार ने नए नियमों को लागू करने को 13 महीने के लिए टाल दिया।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की