-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Dgca New Helicopter Directorate Minister Ram Mohan Naidu Announcement
हेलिकॉप्टर उड़ानों की सुरक्षा के लिए DGCA में नया निदेशालय, मंत्री ने किया ऐलान
- Written By: सौरभ शर्मा
DGCA में हेलिकॉप्टर सुरक्षा व प्रमाणन से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु नया निदेशालय बनेगा, जो तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सिंगल विंडो प्रणाली पर काम करेगा।

नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू की घोषणा (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत में हेलिकॉप्टर सेवाओं के तेजी से बढ़ते उपयोग और उनसे जुड़ी प्रशासनिक बाधाओं को दूर करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के तहत अब हेलिकॉप्टरों के लिए एक अलग निदेशालय बनाया जाएगा। यह घोषणा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने पुणे में आयोजित 7वें हेलिकॉप्टर और छोटे विमान शिखर सम्मेलन के दौरान की। यह निदेशालय सिंगल विंडो व्यवस्था के तहत कार्य करेगा और सुरक्षा, प्रमाणन और प्रक्रियाओं से जुड़े मसलों का समाधान करेगा।
नया हेलिकॉप्टर निदेशालय खासतौर पर पर्वतीय इलाकों में ऑपरेशंस की निगरानी और सुधार पर ध्यान देगा। मंत्री ने कहा कि विशेष रूप से केदारनाथ और चारधाम जैसी तीर्थ यात्राओं में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। “ऐसे इलाकों में उड़ान भरना चुनौतीपूर्ण होता है, इसलिए कोई भी ढिलाई या संवाद की चूक स्वीकार्य नहीं है,” नायडू ने कहा।
क्यों जरूरी था नया निदेशालय?
कई हेलिकॉप्टर ऑपरेटरों ने अब तक प्रक्रियागत जटिलताओं और प्रशासनिक देरी की शिकायत की थी। मंत्री ने कहा, “हम इस चुनौती को समझते हैं और अब यह नया निदेशालय हेलिकॉप्टरों की नियामकीय प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाएगा।” यह कदम उड़ान योजना के विस्तार और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती देने की दिशा में भी अहम साबित होगा।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
समावेशी हवाई समाधानों की ओर बढ़ता भारत
कार्यक्रम में मंत्री नायडू ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य में हेलिकॉप्टरों और छोटे विमानों की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने कहा, अगला दशक सिर्फ मेट्रो शहरों के हवाई अड्डों का नहीं, बल्कि छोटे शहरों और दुर्गम इलाकों तक पहुंच बनाने वाले समाधानों का है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उड़ान योजना के तहत आम नागरिकों को हवाई सेवा से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें: ‘वो दृश्य अब तक आंखों में…’, मेरे गांव से 184 लोग जेल; सुनाई 50 साल पुरानी बात
DGCA के तहत बनने वाला हेलिकॉप्टर निदेशालय सिर्फ एक संस्थागत सुधार नहीं, बल्कि भारत की हवाई सेवाओं को समावेशी, सुरक्षित और भविष्य-उन्मुख बनाने की दिशा में निर्णायक कदम बताया जा रहा है। इससे पर्वतीय यात्राओं में सुरक्षा बढ़ेगी, संचालन प्रक्रिया आसान होगी और हवाई यात्रा का लाभ अधिक लोगों तक पहुंचने की बात की गई है।
Dgca new helicopter directorate minister ram mohan naidu announcement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














