संजय राउत और नितेश राणे (सोर्स: सोशल मीडिया)  
मुंबई

संजय राउत 420 है... नितेश राणे का तीखा हमला, बोले- उसकी औकात नहीं गृह मंत्री अमित शाह पर बोलने की

BJP vs Shiv Sena UBT: गृह मंत्री अमित शाह पर संजय राउत के बयान पर नितेश राणे ने तीखा पलटवार किया है। राणे ने कहा कि 420 संजय राउत की अमित शाह के खिलाफ बोलने की औकात नहीं है।

गोरक्ष पोफली

Nitesh Rane Slams Sanjay Raut: महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों शब्दों के बाणों की ऐसी बौछार हो रही है जिसने राजनीतिक माहौल को पूरी तरह गरमा दिया है। ताज़ा विवाद शिवसेना ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत और भाजपा नेता व राज्य के मंत्री नितेश राणे के बीच छिड़ा है।

गृहमंत्री अमित शाह पर संजय राउत द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के बाद नितेश राणे ने बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए राउत पर जोरदार पलटवार किया है।

संजय राउत का गुंडा वाला बयान

इस पूरे विवाद की जड़ 1 अगस्त को पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम है, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया था। अमित शाह के इस दौरे और पुणे में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संजय राउत ने तीखा हमला बोला था। राउत ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा था, आप मूल रूप से गुंडे हैं, या तो गुंडों की तरह व्यवहार करें या फिर देश के गृहमंत्री की तरह। राउत के इस बयान ने भाजपा खेमे में भारी नाराजगी पैदा कर दी।

नितेश राणे का करारा जवाब- संजय राउत 420 हैं

संजय राउत की इस टिप्पणी पर पलटवार करने के लिए नितेश राणे ने एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया और जमकर भड़ास निकाली। राणे ने सीधे तौर पर कहा कि संजय राउत एक 420 व्यक्ति हैं।

उन्होंने राउत के जेल जाने का जिक्र करते हुए कहा, पत्रा चॉल मामले में जो व्यक्ति जेल की हवा खाकर आया हो, वह 420 ही है। राणे यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी करने की संजय राउत की कोई औकात नहीं है।

खिचड़ी चोर और संस्कार पर हमला

नितेश राणे ने संजय राउत पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें घेरा। उन्होंने कहा कि खिचड़ी घोटाले में पैसे खाने वाले 420 व्यक्ति को हमारे देश के गृहमंत्री के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही राणे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुसंस्कृत व्यवहार की प्रशंसा की और उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि जब ठाकरे मुख्यमंत्री थे, तब कोरोना काल में कई लोगों की जान गई और पत्रकारों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए, लेकिन उन्होंने कभी जनता से माफी नहीं मांगी। राणे ने राउत को सलाह दी कि वे मातोश्री की तीसरी मंजिल पर जाकर सुसंस्कृत व्यवहार का पाठ सीखें।

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा