अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

Imran Masood: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अखिलेश यादव के भाजपा बनाम सपा मुकाबले वाले बयान पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ असली लड़ाई राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी है।
Imran Masood Slams Modi Govt
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Imran Masood Slams Modi Govt: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश में 'भाजपा बनाम समाजवादी पार्टी' पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। इस लड़ाई में कोई इधर से सहयोगी होगा और कोई ऊधर से सहयोगी होगा।  इमरान मसूद ने कहा यह विचारधारा और देश के बदलाव की लड़ाई है। 

अखिलेश यादव का यह कहना कि उत्तर प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा बनाम समाजवादी पार्टी होगा। इस कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश के अंदर दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं और दूसरी विचारधारा का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

विचारधारा और देश के बदलाव की लड़ाई

इमरान मसूद ने आगे कहा, यह विचारधारा और देश के बदलाव की लड़ाई है। इस लड़ाई में कोई इधर से सहयोगी होगा और कोई ऊधर से सहयोगी होगा, लेकिन लड़ाई बिल्कुल साफ है और यह राहुल गांधी के नेतृत्व में ही लड़ी जा रही है। सब सहयोगी हैं। सब साथ में चल रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में ही लड़ाई लड़ी जा रही है।

ठेके पर चल रही है सरकार 

लखनऊ के जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर को निजी हाथों में सौंपने के अखिलेश यादव को आरोपों को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा, जो भी चीजें पहले बनाई गई हैं, उन सभी को इस सरकार ने बेचने का काम किया है। इसलिए सरकार ठेके पर चल रही है। नौकरी सरकार को देनी नहीं हैं, क्योंकि नौकरी देंगे तो आरक्षण देना होगा। इसलिए सरकार ठेके पर चलाएंगे। उन्होंने कहा कि जब देश के संयुक्त सचिव स्तर अधिकारियों को भी सरकार संविदा पर भर्ती कर सकती है तो आप भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकते हैं कि ये देश को कहां लेकर जाना चाहते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जेन-जी को टैबलेट दिए जाने के निर्णय पर कांग्रेस सांसद ने कहा, लुभाने से काम नहीं चलेगा। पिछले 5 साल में आईआईटी के 70 छात्रों ने आत्महत्या की। अगर आईआईटी के बच्चे आत्महत्या कर रहे हैं तो देश की स्थिति समझ सकते हैं।

Imran Masood Slams Modi Govt
स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का दो टूक जवाब, कहा- ये इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं

हिजाब को धर्म के नजरिए से देखना गलत

इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस फैसले पर कि हिजाब स्कूल यूनिफॉर्म का हिस्सा नहीं है, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, कोई क्या पहनता है या क्या नहीं, इसे धर्म के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। सिर ढकना हमारी संस्कृति का हिस्सा है।

भाजपा सांसद कंगना रनौत की ओर से कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन की आलोचना करने पर कांग्रेस सांसद ने कहा, कंगना ने अपने कपड़े तो कभी देखे नहीं होंगे कि खुद क्या पहना है। फिर भी वह दूसरों के कपड़ों पर टिप्पणी करती रहती हैं। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com