जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

India Japan Investment: जापान दौरे पर पीयूष गोयल ने टोयोटा, SMBC, MUFG और निप्पॉन लाइफ के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर भारत में निवेश, बैंकिंग, बीमा और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
Piyush Goyal Japan Visit
पीयूष गोयल का जापान दौरासोर्स-IANS
Published on: 
Updated on: 

Piyush Goyal Japan Visit: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जापान दौरे के तीसरे दिन देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल, बैंकिंग और बीमा कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर भारत में निवेश बढ़ाने पर अहम चर्चा की।

उन्होंने टोयोटा त्सुशो, सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC), मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप (MUFG) और निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापार, मोबिलिटी, औद्योगिक विकास, बैंकिंग और बीमा क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत की लागत प्रतिस्पर्धात्मकता, तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और विस्तृत बाजार जापानी निवेशकों के लिए बड़े अवसर प्रदान करते हैं। यह दौरा भारत-जापान आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

टोयोटा के CEO से हुई अहम मुलाकात

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि जापान यात्रा के तीसरे दिन गोयल ने टोयोटा त्सुशो कॉर्पोरेशन, सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (एसएमबीसी) ग्रुप, मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप (एमयूएफजी)

और निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। टोयोटा त्सुशो कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष और सीईओ तोशिमित्सु इमाई के साथ बैठक में गोयल ने भारत में व्यापार, मोबिलिटी और औद्योगिक क्षेत्रों में कंपनी की भागीदारी बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की।

SMBC और MUFG से निवेश पर चर्चा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चर्चा में भारत की लागत प्रतिस्पर्धात्मकता का लाभ उठाने और देश की भूमिका को वैश्विक निर्यात केंद्र के रूप में मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री एसएमबीसी ग्रुप के डिप्टी प्रेसिडेंट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर योशिहिरो हयाकुतोमे से मुलाकात की और बैंकिंग क्षेत्र में अधिक निवेश एवं सहयोग सहित भारत-जापान वित्तीय संबंधों को और मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की।

गोयल ने एमयूएफजी के डिप्टी चेयरमैन यासुशी इतागाकी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैंकिंग, वाणिज्यिक वित्त और निवेश के क्षेत्रों में भारत-जापान सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा की।

बीमा क्षेत्र में निप्पॉन लाइफ की रुचि

मंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा, भारत का गतिशील वित्तीय क्षेत्र जापान के प्रमुख वित्तीय संस्थानों के साथ गहरी साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

इसके अतिरिक्त, निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजिंग एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और ग्लोबल बिजनेस प्रमुख मिनोरू किमुरा के साथ बैठक में गोयल ने बीमा और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में भारत-जापान सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की।

Piyush Goyal Japan Visit
पीयूष गोयल और सीएम योगी ने किया यामानाशी के गवर्नर का स्वागत, 200 से अधिक जापानी सीईओ पहुंचे भारत

भारत-जापान आर्थिक साझेदारी को मिलेगा बल

गोयल ने कहा कि भारत के तेजी से विस्तार कर रहे बीमा बाजार में अधिक सहयोग की महत्वपूर्ण संभावनाएं मौजूद हैं। जापानी कंपनियों के साथ ये चर्चाएं ऐसे समय में हुई हैं

जब भारत- जापान के साथ आर्थिक और निवेश संबंधों को और मजबूत करने और भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों में जापानी कंपनियों और वित्तीय संस्थानों की अधिक भागीदारी आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com