Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

Indigo Flight Bomb Threat: लखनऊ से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E231 को बेंगलुरु लैंडिंग से पहले बम की धमकी मिली। विमान की जांच के बाद धमकी झूठी निकली और फ्लाइट को उड़ान की मंजूरी मिली।
Indigo Flight 6E231
इंडिगो फ्लाइटसौजन्य-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Indigo Flight 6E231: बुधवार को बेंगलुरु आ रही इंडिगो फ्लाइट में अचानक हड़कंप मच गया। इंडिगो फ्लाइट 6E231 को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद फ्लाइट में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी, इससे पहले ही क्रू को फ्लाइट में बम होने की जानकारी मिली।

क्रू मेंबर्स ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के जरिए जरूरी कदम उठाए। इसके बाद फ्लाइट ने सुबह करीब 9.40 मिनट पर एयरपोर्ट में सुरक्षित लैंडिंग की। क्रू मेंबर्स ने सभी यात्रियों को सुरक्षा नियमों के तहत विमान से बाहर निकाला।

बम की अफवाह निकली झूठी

यात्रियों के निकलने के बाद CISF और संबंधित अधिकारियों ने विमान की अच्छी तरह से जांच की। सीआईएसएफ की जांच के बाद विमान में बम होने की खबर झूठी निकली और विमान को आगे की उड़ान के लिए मंजूरी दे दी गई।

Indigo Flight 6E231
Air India में टर्बुलेंस, IndiGo में इंजन फेल, स्पाइसजेट में तकनीकी खराबी, फ्लाइट दें रही बड़े हादसे को न्योता

हैदराबाद से विशाखापत्तनम जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी

इससे पहले 18 अगस्त को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (शमशाबाद यानी हैदराबाद) से विशाखापत्तनम जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 208 को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हुई। अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसके बाद विमान की व्यापक जांच शुरू कर दी गई थी।

जानकारी के अनुसार, शमशाबाद-विशाखापत्तनम इंडिगो फ्लाइट 208 को लेकर बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई की। सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विमान की गहन तलाशी ली जा रही है और हर पहलू की सावधानीपूर्वक जांच की।

Indigo Flight 6E231
मेरे बैग में बम है... यात्री के ये कहते ही मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, टेकऑफ से पहले रोकी गई इंडिगो फ्लाइट

अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। यात्रियों और विमान से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं, धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू की। अधिकारी ईमेल भेजने वाले व्यक्ति या ग्रुप की पहचान करने और धमकी की सत्यता की जांच में जुटे हैं।

फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियों की जांच जारी है, और अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, पूरी जांच के बाद बम से उड़ाने की धमकी झूठी निकली। बार-बार सामने आती ऐसी खबरें अब चिंता का विषय बन गई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com